Move to Jagran APP

Weather Update: अासमान से बरस रही आग; 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी और सताएगी लू

शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री का आंकड़ा छू गया। इस दौरान जबकि गर्मी का एहसास 47 डिग्री सेल्सियस के समान हुआ।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 09:11 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 09:11 AM (IST)
Weather Update: अासमान से बरस रही आग; 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी और सताएगी लू
Weather Update: अासमान से बरस रही आग; 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, अभी और सताएगी लू

जालंधर, [शाम सहगल]। शुक्रवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री का आंकड़ा छू गया। इस दौरान जबकि गर्मी का एहसास 47 डिग्री सेल्सियस के समान हुआ। ऐसा दोपहर 2.42 बजे हुआ। इस बीच शहर की सड़कें सुनसान दिखी। शुक्रवार को तापमान में तल्खी सुबह सात बजे ही शुरू हो गई थी, लेकिन सुबह 11 से शाम चार बजे तक गर्मी पूरे यौवन पर रही। तड़के छह बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था, जो बाद दोपहर 44 डिग्री पहुंच गया। शाम सात बजे भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

दरअसल, पिछले साल 29 मई को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा था। 30 व 31 मई को तेज हवाओं के बीच यह गिरकर 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह पहला अवसर है जब 31 मई को पारा 44 डिग्री पहुंचा है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह भर लू चलने का अनुमान है।

शरीर के लिए इतनी गर्मी ङोलना मुश्किल

इंसान के शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। जबकि, बाहर का तापमान 45 डिग्री (एहसास 47 डिग्री के समान) तक पहुंचने के कारण लोगों का इतनी गर्मी ङोल पाना आसान नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर के तापमान से बाहर का तापमान बढ़ने के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को दिन में लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे।

सन स्ट्रोक ने बढ़ाई परेशानी

भीषण गर्मी व सन स्ट्रोक (लू) ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शरीर के सामान्य तापमान से बाहर का तापमान कहीं अधिक होने के चलते लोग सन स्ट्रोक के शिकार हो रहे है। शरीर में थकान, तेज बुखार व मुंह सूखना आदि इसके मुख्य लक्षण हैं, इसका तुरंत उपचार न करवाने पर यह जानलेवा भी हो सकते है।

बच्चों व बुजुर्गो के लिए सलाह

  • दोपहर को बाहर नहीं निकलें।
  • पर्याप्त मात्र में पानी पिएं।
  • सैर व खेलने का समय सुबह 5 से 8 बजे तक रखें।
  • सीजनल फलों का सेवन करें।

यह सावधानियां बरतें

  • भारी काम करने से गुरेज करें।
  • घर से निकलते समय दो गिलास पानी पीकर निकलें।
  • सिर पर टोपी व काला चश्मा जरूर लगाएं।
  • दोपहिया वाहन चलाते व पैदल चलते समय गर्दन पर गीला कपड़ा जरूर रखें।
  • धूप में छाता लेकर निकलें।
  • घर में खाने के साथ स्लाद का सेवन जरूर करें।
  • ज्यादातर जूस, नींबू पानी व शीतल पेय पिएं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.