जालंधर में सती वृंदा देवी मंदिर में हुआ सम्मान समारोह, दिनभर चला संकीर्तन का दौर
जालंधर में ऐतिहासिक धार्मिक स्थान सती वृंदा देवी मंदिर में आंवला पूजन मेला जारी है। शनिवार को समारोह के दौरान भजन गायिका नीरू कपूर ने मैया जी के चरणों का सहारा चाहिए तेरा नाम लेकर होंगे भवसागर से पार सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।
जालंधर, जेएनएन। जिले के ऐतिहासिक धार्मिक स्थान सती वृंदा देवी मंदिर में आंवला पूजन मेला जारी है। जिस में सहयोग देने वालों को शनिवार को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। जिस का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ हुआ।
इसके उपरांत भजन गायिका नीरू कपूर ने 'मैया जी के चरणों का सहारा चाहिए' व 'तेरा नाम लेकर होंगे भवसागर से पार' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध होकर झूम उठे। इस दौरान भी नीरू कपूर ने आंवला पूजा के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक बलराम कपूर, ललित गुप्ता तथा मृदुल सोंधी ने संस्था द्वारा किए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों के बारे में बताया।
इस मौके पर मेले में सहयोग देने वाले को सम्मानित किया गया। मेले के दौरान मंदिर में लोगों ने अस्थाई कोठियां बना कर मन्नतें मांगी। वही आंवला के वृक्ष आज तले बैठकर भोजन करने वाले श्रद्धालुओं का भी तांता दिन भर लगा रहा।
शहर में निकाला गया नगर कीर्तन
वहीं आज सुबह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन से नगर कीर्तन का आगाज। यह पहला अवसर है जब नगर कीर्तन अल्प सुबह निकाला जा रहा है। इससे पूर्व यह नगर कीर्तन सुबह 11:00 बजे के बाद शुरू होता था। जिसे कोरोना वायरस महामारी के चलते इस समय शुरू किया गया है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोविंदगढ़ से निकाले जाने वाले नगर कीर्तन का रूट बदलकर इस बार गुरुद्वारा दीवान अस्थान से शुरुआत की जा रही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें