एचएमवी ने संस्थान की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट का प्रकाशन किया
एचएमवी की प्रिसिपल डा. अजय सरीन की तरफ से संस्थान की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 का प्रकाशन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 06:43 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 06:43 PM (IST)
जासं, जालंधर
एचएमवी की प्रिसिपल डा. अजय सरीन की तरफ से संस्थान की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 का प्रकाशन किया गया। इसमें कालेज व बोर्ड की परीक्षाओं में बेहतर नतीजे हासिल करने वाली छात्राओं की उपलब्धियों को भी दर्ज किया गया। यही नहीं कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों की मेहनत को भी शामिल किया गया। इसके अलावा कालेजिएट स्कूल द्वारा जेईई, नीट, सीए फाउंडेशन, व्यक्तित्व विकास कोर्स, स्पोकन इंग्लिश एवं आइलेट्स आदि की तैयारी करवाने के प्रयास आदि का जिक्र किया गया है। उन्होंने स्कूल कोआर्डिनेटर मीनाक्षी स्याल और उनकी टीम के प्रयासों को सराहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें