मतांतरण के खिलाफ एक करोड़ हस्ताक्षर करवाने की मुहिम में सहयोग करेगी हिंद क्रांति दल, जालंधर में तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
मतांतरण के खिलाफ धर्म बचाओ मोर्चा द्वारा राज्य में एक करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवा कर राज्यपाल को पत्र देने की मुहिम में हिंद क्रांति दल द्वारा विशेष सहयोग दिया जाएगा। तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हिंद क्रांति दल के गोपाल नगर स्थित कार्यालय में हुआ।
जागरण संवाददाता, जालंधर। मतांतरण के खिलाफ धर्म बचाओ मोर्चा द्वारा राज्य में एक करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवा कर राज्यपाल को पत्र देने की मुहिम में हिंद क्रांति दल द्वारा विशेष सहयोग दिया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में जिले से 50,000 लोगों से हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन हिंद क्रांति दल के गोपाल नगर स्थित कार्यालय में हुआ। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जिले की 30 विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एकमत से संकल्प लेकर 50 हजार हस्ताक्षर तेजी से पूरे करने का ऐलान किया।
इस दौरान मनोज नन्हा ने कहा कि पंजाब गुरुओं पीरों की पवित्र धरती है। जिस पर मंतांतरण जैसी लाहनत समाज को कलंकित कर रही है। उन्होंने कहा कि भोले भाले लोगों को लालच देकर कुछ ताकतें मंतांतरण करवा रही है। इसके साथ ही लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नन्हा ने कहा कि मंतांततरण के खिलाफ राज्य में ठोस कानून बनाए जाने की जरूरत है। जिसके तहत ऐसा करने वालों को खिलाफ सख्त से सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को निरंतर जारी रखा जाएगा। 50 हजार हस्ताक्षर करवाने के बाद हिंद क्रांति दल की तरफ से अगली रणनीति तय की जाएगी।
इस मौके पर उनके साथ मोहिंदर सिंह गुलु (पार्षद पति), आशीष अरोड़ा, संजीव शर्मा, राकेश सोनिक, कुनाल कोहली, ललित शर्मा, हेम राज, पवन भोडी, नरिंदर वशिष्ट, ऋतू कौशल, दविंदर वर्मा, शुभम झा, दीपक शर्मा, राकेश शर्मा, जतिंदर सहदेव, गौरव लूथरा, प्रेम कश्यप, राकेश सोनू, विक्की सहोता,राघव सहगल, वैद्य अजय कालिया, विशाल बबर, चेतन वर्मा जी, आरके ठाकुर, संजीव भगत (रिंकू), राजीव भारद्वाज, जोगिंदर कश्यप, जोगिंदर शर्मा, भूषण सेखड़ी, तिलक राज शर्मा, हितेश चोपड़ा, अजय शर्मा, गुरमीत निक्का, राकेश शर्मा, अरविन्द, गौरव, शुभम सचदेवा सहित सदस्य मौजूद थे।