Move to Jagran APP

विधायक रिंकू और पूर्व मंत्री कालिया के बूथ पर सर्वाधिक मतदान, भंडारी व परगट पिछड़े

विधायक रिंकू के रसीला नगर स्थित बूथ पर सबसे ज्यादा 78.91 फीसद मतदान हुआ। वहीं पूर्व मंत्री कालिया के सेंट्रल टाउन स्थित जंज घर बूथ पर 71.48 फीसद वोट पड़े।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 11:17 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 11:17 AM (IST)
विधायक रिंकू और पूर्व मंत्री कालिया के बूथ पर सर्वाधिक मतदान, भंडारी व परगट पिछड़े
विधायक रिंकू और पूर्व मंत्री कालिया के बूथ पर सर्वाधिक मतदान, भंडारी व परगट पिछड़े

[मनीष शर्मा], जालंधर।  लोकसभा सीट जालंधर पर पिछली बार के मुकाबले चार फीसद कम यानी सिर्फ 63.04 फीसद मतदान के बाद पार्टी उम्मीदवारों को जिताने का दमखम ठोकने वाले दिग्गजों के बूथों पर भी मतदान के आंकड़ें निराशाजनक रहे। सिर्फ कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू और पूर्व मंत्री भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के बूथों पर मतदान ठीक-ठाक रहा। विधायक रिंकू के रसीला नगर स्थित बूथ में सबसे ज्यादा 78.91 फीसद मतदान हुआ। यहां 1266 में से 999 मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद पूर्व मंत्री कालिया के सेंट्रल टाउन के जंज घर स्थित बूथ पर 71.48 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 789 मतदाता थे, जिनमें से 564 ने मतदान किया।
 

loksabha election banner

निराशाजनक स्थिति जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह के बूथ पर रही, जहां सिर्फ 49.52 फीसद मतदान हुआ। मिट्ठापुर के इस बूथ पर कुल 1135 मतदाताओं में से सिर्फ 412 ने ही मतदान किया। भाजपा नेता केडी भंडारी के बूथ की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही। मकसूदां स्थित इस बूथ पर कुल 1261 मतदाताओं में से 837 मतदाताओं यानि 57.82 फीसद ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
 

औसत रहा अन्य दिग्गजों के बूथ पर मतदान

विधायकों में जालंधर सेंट्रल से राजिंर बेरी के बूथ पर 1232 वोटर थे, जिनमें 60.88 फीसद यानि 750 मतदाताओं ने ही मतदान किया। वहीं, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी व उनके विधायक पुत्र बावा हैनरी के किला मोहल्ला स्थित बूथ में 63.22 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 802 में से 507 मतदाताओं ने मतदान किया। आदमपुर से अकाली दल के विधायक पवन टीनू के बूथ पर 65.18 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 1169 में से 762 मतदाताओं ने मतदान किया। पूर्व मंत्री चूनी लाल भगत के जेपी नगर स्थित बूथ पर 64.78 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 812 मतदाता थे, जिनमें से 526 ने मतदान किया। पूर्व अकाली विधायक सर्बजीत मक्कड़ के माडल टाउन स्थित बूथ पर 61.69 फीसद मतदान हुआ। यहां 744 में से 459 मतदाताओं ने मतदान किया। मेयर जगदीश राजा ने शहीद उधम ङ्क्षसह नगर स्थित बूथ में 959 मतदाता थे, जिनमें से 634 ने मतदान किया, यानि 66.11 फीसद मतदान हुआ। हालांकि यह मतदान किसके पक्ष में रहा, इसका पता 23 मई को मतगणना के बाद चलेगा।

चौधरी के बूथ पर 64.17 फीसद मतदान
कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह ने परिवार समेत फिल्लौर के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया था। यहां पर कुल 1269 मतदाता थे, जिनमें से सिर्फ 789 मतदाताओं ने ही मतदान किया। सिर्फ 62.17 फीसद मतदान हुआ।


डीसी के बूथ पर सिर्फ 57.95 फीसद मतदान
जिला चुनाव अफसर डीसी वरिंदर शर्मा के पास पूरी लोकसभा सीट पर 100 फीसद मतदान की जिम्मेदारी थी लेकिन लाडोवाली रोड पर सरकारी स्कूल स्थित जिस बूथ नंबर 63 पर उन्होंने वोट डाला, वहां सिर्फ 57.95 फीसद मतदान हुआ। यहां कुल 1246 मतदाता थे, जिनमें से 722 मतदाता बूथ तक पहुंचे।

किसके बूथ पर कितना मतदान
                        मतदाता    मत पड़े     प्रतिशत
सुशील ङ्क्षरकू     1266      999         78.91
परगट सिंह        1135       412         49.52
राजिंदर बेरी       1232       750         60.88
बावा हैनरी          802        507          63.22
जगदीश राजा      959        634          66.11
चौ. संतोख सिंह  1269      789           62.17
मोङ्क्षहदर केपी   1212      705          58.17
पवन टीनू          1169       762          65.18
चूनी लाल भगत   812       526           64.78
सर्बजीत मक्कड़   744       459           61.69
मनोरंजन कालिया  789     564          71.48
केडी भंडारी       1261       837           57.82

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.