श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर दिया लेक्चर
ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित लेक्चर करवाया गया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा 6वीं पातशाही बस्ती शेख में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को समर्पित लेक्चर करवाया गया। उसमें साहित्यकार इंजीनियर कर्मजीत सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। समारोह का आगाज सहज पाठ के साथ किया गया। इसके उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की इलाही बाणी का उच्चारण किया।
इंजीनियर कर्मजीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने समूची मानवता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। संगत को निस्वार्थ रूप से समर्पित श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की सेवा को ही धर्म का मूल बताया। इस मौके मक्कड़ अस्पताल के डा. कमलजीत सिंह मक्कड़, अरमान अस्पताल से डां रविदर पाल सिंह, भाटिया अस्पताल से डा. हरजीत सिंह भाटिया, सतनाम सिंह मक्कड़, प्रगुण कौर कालड़ा, ईशकीरत सिंह काड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अस्पताल कमेटी के चेयरमैन गुरुकृपाल सिंह, दविदर सिंह रहेजा, बलविदर सिंह हेयर, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह बवेजा, गुरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह अरोड़ा, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह नैना, बिशन सिंह, त्रिलोक सिंह व गुरबचन सिंह मौजूद थे।