NRI सम्मेलन में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए भेंट की अनुदान राशि Jalandhar News
एनआरआइ बंधुओं ने शिक्षा जगत में नए आयाम कायम करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए। इस दौरान खेती विरासत मिशन पंजाब के उपेंद्र दत्त ने भी जैविक खेती के विषय पर विचार व्यक्त किए।
जालंधर, जेएनएन। सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब की ओर से शनिवार को सर्व हितकारी धाम में एनआरआई सम्मेलन का आयोजन करवाया। सम्मेलन के दौरान एनआरआइ बंधुओं ने शिक्षा जगत में नए आयाम कायम करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए। साथ ही पंजाब के गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए अनुदान राशि भी भेंट की।
इस दौरान खेती विरासत मिशन पंजाब के उपेंद्र दत्त ने भी जैविक खेती के विषय पर विचार व्यक्त किए। वहीं संस्थान के पदाधिकारियों ने सर्वथिकारी शिक्षा समिति की नीतियों का विस्तार करने व युथ में जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला, देवराज शिवकुमार, रजनीश अरोड़ा, सुरेंद्र अत्री व अन्य मौजूद रहे।
विद्या भारती धाम मैं आयोजित एनआरआइ सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोग।
विद्या भारती के 100 से भी अधिक संस्कार केंद्र
इस दाैरान वक्ताअाें ने कहा कि पंजाब देश का सीमांत प्रांत है। इस कारण देश की सुरक्षा का सबसे अधिक दायित्व हमारा है। यदि देश की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी तभी हमारा देश भी सुरक्षित रहेगा। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए विद्या भारती पंजाब ने सीमा पर स्थित गांवों में शैक्षणिक सेवा कार्यों द्वारा कार्य बड़े पैमाने पर प्रारंभ किया है। वर्तमान में 100 से भी अधिक संस्कार केंद्र इन सीमांत गांवों में सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं।
इन संस्कार केंद्रों में सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे हैं। आगामी योजना में इन संस्कार केंद्रों को कई गुणा करना है। औपचारिक विद्यालय इन सीमांत क्षेत्रों में मात्र पांच ही हैं, जिनकी संख्या भी बढ़ाने की योजना है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें