GNDU कालेज जालंधर में मनाया संविधान दिवस, प्रो. दुगल्ल बोले- मौलिक कर्तव्यों को पूरा करना जरूरी
देश ने औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को संविधान को एक संविधान सभा के द्वारा अपनाया था लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए हर साल 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप मेंं मनाया जाता है।
जालंधर, जेएनएन। गुरु नानकदेव यूनिवर्सिटी कालेज लाडोवाली रोड मेंं वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। कालेज के स्पेशल ड्यूटी इंचार्ज (ओएसडी) प्रो. कमलेश सिंह दुगल्ल ने छात्रों को आनलाइन संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कानून दिवस एवं संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दिवस की महत्ता के बारे मे प्रकाश डालते हुए कहा कि देश ने औपचारिक रूप से 26 नवंबर 1949 को संविधान को एक संविधान सभा के द्वारा अपनाया था, लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। इसलिए हर साल 26 नवंबर संविधान दिवस के रूप मेंं मनाया जाता है। उन्होंने छात्रों से संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने और उन्हें अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विस्तृत रूप से मौलिक सिद्धांत, अधिकारों और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे मेंं बताया और इस दिवस को मनाने के उद्देश्य, नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है।
इस अवसर पर छात्रों ने संविधान संबंधित विभिन्न प्रशनों पर खुले तौर पर विचार-विमर्श किया और संविधान के मूल्यों को अपनाने की शपथ भी ली। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष अरोड़ा ने भी अपने विचार रखे। इस आनलाइन सेशन में कालेज स्टाफ हरजीत सिंह, अशोक कुमार और सुरेंद्र पाल भी उपस्थित थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें