Move to Jagran APP

गिरधारी लाल और कृष्ण कुमार पांच-पांच भाजपा मंडलों केप्रभारी नियुक्त

करतारपुर में भाजपा जिला जालंधर (देहाती) की बैठक जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 11:30 PM (IST)
गिरधारी लाल और कृष्ण कुमार पांच-पांच भाजपा मंडलों केप्रभारी नियुक्त
गिरधारी लाल और कृष्ण कुमार पांच-पांच भाजपा मंडलों केप्रभारी नियुक्त

संवाद सहयोगी, करतारपुर : करतारपुर में भाजपा जिला जालंधर (देहाती) की बैठक जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला जालंधर देहाती के संगठनात्मक विस्तार के लिए चर्चा की गई। इसी क्रम में एडवोकेट गिरधारी लाल और एडवोकेट कृष्ण कुमार पांच-पांच भाजपा मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए गए। एडवोकेट कृष्ण कुमार को भाजपा मंडल आदमपुर, अलावलपुर, भोगपुर, पतारा और लाबड़ा मंडल तथा एडवोकेट गिरधारी लाल को भाजपा मंडल फिल्लौर, अपरा, गोराया, करतारपुर और जंडूसिघा का प्रभारी नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

इसके अलावा भाजपा मंडल करतारपुर के लिए सुशील प्रभाकर, भोगपुर के लिए रंजीव पांजा, आदमपुर के लिए एडवोकेट गिरधारी लाल बोलीना, अलावालपुर के लिए एडवोकेट कृष्ण कुमार, भोगपुर के लिए मंजू बाला, पतारा के लिए इकबाल महे, जंडूसिघा के लिए मंदीप बख्शी, लांबड़ा के लिए विशाल गुप्ता, गोराया के लिए मणि राम, फिल्लौर के लिए सुरिदर कालिया और अपरा के लिए पंकज भारद्वाज को इंचार्ज लगाया गया है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रंजीव पांजा, जिला जालंधर महिला मोर्चा प्रधान निधि तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.