Move to Jagran APP

ये जालंधर है.. यहां हाईवे पर कूड़े के डंप मिलेंगे

खाली प्लाट गलियों-सड़कों पर तो कई शहरों में आपको कूड़े के डंप मिल जाएंगे लेकिन जालंधर की बात ही निराली है। यहां के नगर निगम ने नेशनल हाईवे पर ही कूड़े का डंप बना दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 06:46 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:46 AM (IST)
ये जालंधर है.. यहां हाईवे पर कूड़े के डंप मिलेंगे
ये जालंधर है.. यहां हाईवे पर कूड़े के डंप मिलेंगे

जागरण संवाददाता, जालंधर : खाली प्लाट, गलियों-सड़कों पर तो कई शहरों में आपको कूड़े के डंप मिल जाएंगे लेकिन जालंधर की बात ही निराली है। यहां के नगर निगम ने नेशनल हाईवे पर ही कूड़े का डंप बना दिया। चौगिट्ठी-लद्देवाली के पास नेशनल हाईवे पर बने डंप के कारण लोगों ने इस सड़क से निकलना ही कम कर दिया। जो लोग दोपहिया वाहनों पर आते हैं उनका एक हाथ हैंडल पर होता है तो दूसरा नाक पर। पिछले कुछ समय में बन गए इस डंप को निगम खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रहा। डंप के आसपास के इलाकों के लोग भी परेशान हैं, लेकिन कूड़े को लेकर वे कोई रास्ता नहीं निकाल पा रहे। किस काम का स्वच्छता सर्वे

loksabha election banner

हर साल स्वच्छता सर्वे हो रहा है। सर्वे से पहले निगम शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाता है। शुक्रवार को भी साइकिल रैली रखी गई है लेकिन निगम को कौन जागरूक करेगा यह समझ से बाहर है। यह डंप तो एक उदाहरण मात्र है और बिना नोटिफाइड ऐसे 50 से ज्यादा डंप हैं। निगम उन्हें भी खत्म नहीं कर पा रहा। 15 दिन दीजिए. खत्म कर देंगे डंप

निगम के हेल्थ अफसर डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि चौगिट्टी-लद्देवाली और रामामंडी फ्लाईओवर को 15 दिन में खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्लानिग की जा रही है। लोगों को जल्द राहत मिलेगी।

पहले पांच मार्च को निकाली जानी थी रैली

नगर निगम लोगों को कूड़े के प्रति जागरूक करने के लिए एक और अभियान चलाने जा रहा है। 6 मार्च को सुबह 7 बले साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली सुबह 7 बजे कंपनी बाग चौक से शुरू होकर भगवान वाल्मिकी चौक, डा. बीआर आंबेडकर चौक, गुरु रविदास चौक, माता रानी चौक, माडल हाउस, घास मंडी चौक कालासंघिया रोड, धालीवाल रोड, गाखल पुली, बस्ती दानिशमंदा, बाबू जगजीवन राम चौक, वीर बबरीक चौक, गुरु रविदास चौक से डा. बीआर अंबेडकर चौक भगवान वाल्मिकी चौक से कंपनी बाग चौक में संपन्न होगी। पहले यह रैली 5 मार्च को निकाली जानी थी लेकिन विधायकों के विधानसभा सेशन में व्यस्त होने के कारण इसे 6 मार्च को तय किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.