जालंधर के फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप ने कॉफी एंड ब्लेजर के साथ किया सर्दी का स्वागत
जालंधर का फ्रेंड्स फॉरएवर एक बिजनेस वूमेन ग्रुप है जिसमें महिलाएं एक हफ्ते या एक महीने बाद मिलकर अपने कार्य के बारे में एक दूसरे को जानकारी देती हैं। मीटिंग में महिलाएं बेहतरीन ब्लेजर पहनकर नए अंदाज में आई है।
जालंधर, जेएनएन। शहर के फ्रेंड्स फॉरएवर महिला ग्रुप की सदस्य बड़े ही दिलकश अंदाज में सर्दियों का स्वागत करने के लिए एकजुट हुई हैं। ग्रुप सदस्यों के द्वारा स्थानीय मॉल में चिट चैट का आयोजन किया गया है। यह एक बिजनेस वूमेन ग्रुप है जिसमें महिलाएं एक हफ्ते या एक महीने बाद मिलकर अपने कार्य के बारे में एक दूसरे को जानकारी देती हैं। जैसे कि काम में नया क्या किया या फिर उनका काम किस तरह चल रहा है, क्या-क्या कठिनाइयां सामने आई है। इन पर एक दूसरे की सलाह लेती हैं और आगे किस तरह काम करना है को लेकर भी पर चर्चा करती हैं।
लॉक डाउन के बाद उनकी यह पहली मीटिंग है जो वेलकम विंटर विद कॉफी एंड ब्लेजर पर आधारित है। इस दौरान सभी लेडीज़ बेहतरीन ब्लेजर पहनकर नए अंदाज में आई है। शिवानी वालिया ने इस इस दौरान गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनिंग व अन्य ट्रेंडिंग ज्वेलरी डिजाइन के बारे में जानकारी देते हुए गोल्ड रेट के बारे में भी बताया। तो वहीं सीरत बेदी ने फिटनेस के टिप्स शेयर कर रही हैं। इसी तरह बाकी महिलाओं ने भी अपने अपने कार्य के बारे में जानकारी दे रही हैं। शिवाली वालिया, रूपाखनकी, सीरत बेदी, रजनी अरोड़ा, पूनम गर्ग, जसप्रीत अरोड़ा, शिल्पी अग्रवाल इस दौरान उपस्थित हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें