फूड फेस्टिवल में फैली व्यंजनों की खुशबू
सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर कैंपस में सेवन स्टेट फूड फेस्टिवल मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 06:15 PM (IST)
जासं, जालंधर
सीटी इंस्टीट्यूट शाहपुर कैंपस में सेवन स्टेट फूड फेस्टिवल मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, बिहार, केरल, पश्चिम बंगाल व लेह के खान-पान और संस्कृति को प्रदर्शित किया। इनमें केरल के विद्यार्थियों ने सांबर-डोसा, हिमाचलियों ने कांगड़ी धाम, पश्चिम बंगाल वालों ने धुनुची नृत्य, घी भात और रसगुल्ला, बिहार वालों ने लिट्टी चोखा, पंजाबियों ने मक्की की रोटी और सरसों का साग बनाया। इसके साथ ही भंगड़ा व गिद्दा डाल सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। को-चेयरपर्सन परमिदर कौर चन्नी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहते हुए आपसी व प्रेम का संदेश फैलाते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें