पूनम ने जीता मिस पंजाबन का खिताब
प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज में फ्लाई उड़ान ¨जदगी की ट्रस्ट ने धीयां दी लोहड़ी मनाई। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। ट्रस्ट के मेंबर सु¨रद्र कुमार महाजन ने मेहमानों का स्वागत किया और सभी को लोहड़ी की बधाई दी। ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज मेहता ने भी बच्चों को संबोधित किया। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत किया।
जालंधर : प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज में 'फ्लाई उड़ान ¨जदगी' ट्रस्ट ने धीयां दी लोहड़ी मनाई। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। ट्रस्ट के मेंबर सु¨रद्र कुमार महाजन ने मेहमानों का स्वागत किया और सभी को लोहड़ी की बधाई दी।
ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज मेहता ने भी बच्चों को संबोधित किया। इसके बाद संगीत विभाग की छात्राओं ने लोकगीत प्रस्तुत किया। फिटनेस एकेडमी की एक्सपर्ट निधि बेरी के सहयोग से बच्चों ने डांस पेश किया। मिस पंजाबन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें पूनम मिस पंजाबन, अकांक्षा फर्स्ट रनरअप, महक सेकेंड रनरअप तथा मनमीत थर्ड रनरअप चुनी गई। मुख्यातिथि स्पाइनल कॉर्ड इंजरी एसोसिएशन के प्रधान पर¨वद्र सोनू ने विद्यार्थियों के हुनर की तारीफ की। इस मौके पर ब्लड एसोसिएशन जालंधर के प्रधान वरदान चड्ढा, राकेश महाजन, नीरू जैरथ, डॉली हांडा, प्रवीन अबरोल, एडवोकेट विक्रम शर्मा, रिम्मी कक्कड़ मनमोहन लाल शर्मा, नवीन अरोड़ा व कॉलेज के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत मेंसभी को मूंगफली व रेवड़ियां बांटी गई।