16 से दिल्ली, जयपुर व मुंबई के लिए फिर चलेंगी फ्लाइट्स
आदमपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 16 जून से फ्लाइट्स का आवागमन शुरू हो जाएगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर : आदमपुर से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 16 जून से फ्लाइट्स का आवागमन शुरू हो जाएगा। निजी एयरलाइन स्पाइसजेट ने आदमपुर से मुंबई, दिल्ली व जयपुर के लिए 16 जून से आनलाइन बुकिग शुरू कर दी। वेबसाइट पर 15 जून तक 'नो फ्लाइट्स' का स्टेटस ही दिखाया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों के कारण ढाई महीने पहले आदमपुर से फ्लाइट्स का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि दिल्ली के लिए सामान्य फ्रीक्वेंसी में बस व रेल सेवा भी नहीं चल रही थी। ये रहेगी टाइमिंग
समर शेड्यूल के मुताबिक मुंबई से आदमपुर के लिए फ्लाइट 5:55 बजे उड़ान भरेगी और आदमपुर 9:20 बजे पहुंचेगी। 9:40 पर आदमपुर से जयपुर के लिए उड़ान भरेगी और 10:55 पर पहुंचेगी। 11:25 पर फ्लाइट जयपुर से आदमपुर के लिए उड़ान भरेगी और 12:50 पर लैंड करेगी। आदमपुर में 20 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट बाद दोपहर 1:10 पर मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 4:35 पर फ्लाइट मुंबई पहुंचेगी। दिल्ली से फ्लाइट 3:40 पर चलेगी और 4:45 बजे आदमपुर में लैंड करती है। 20 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट 5:05 पर दिल्ली रवाना होगी।