Move to Jagran APP

आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, जानें क्या है नई समय सारिणी

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में वायु सेना गतिविधियों के चलते आदमपुर-दिल्ली स्पाइस जेट की फ्लाइट 26 जनवरी तक निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से उड़ान भरेगी।

By Edited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 10:23 AM (IST)
आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, जानें क्या है नई समय सारिणी
आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट का समय बदला, जानें क्या है नई समय सारिणी

जागरण संवाददाता, जालंधर : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में वायु सेना गतिविधियों के चलते आदमपुर-दिल्ली के बीच उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 26 जनवरी तक निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से उड़ान भरेगी। आदमपुर से फ्लाइट का मौजूदा समय दोपहर 1:35 है, लेकिन नई समय सारिणी के मुताबिक अब फ्लाइट दोपहर 2.20 पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। नई समय सारणी शुक्रवार से लागू कर दी है और मात्र 26 जनवरी तक ही लागू रहेगी। हालांकि 19 एवं 25 जनवरी को फ्लाइट पुराने टाइम पर ही आदमपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

loksabha election banner

इसी तरह से दिल्ली-आदमपुर फ्लाइट के समय में भी 40 मिनट की देरी की गई है। मौजूदा समय में फ्लाइट दोपहर 12:05 पर आदमपुर के लिए उड़ान भर्ती है लेकिन 26 जनवरी तक यह समय 12:45 किया गया है। फ्लाइट 2:00 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 20 मिनट रुकने के बाद 2.20 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। शुक्रवार को नई समय सारिणी लागू होने के बाद फ्लाइट लगभग सवा घंटा देरी से दिल्ली से उड़ान भर सकी।

शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे के लिए धुंध के चलते उड़ानों में आए व्यवधान की वजह से फ्लाइट 12:45 की बजाय 2:00 बजे दिल्ली से उड़ान भर सकी और 3:00 बजे आदमपुर में लैंड की। लगभग एक घंटा 10 मिनट की देरी से फ्लाइट 3:30 बजे दिल्ली के लिए वापस उड़ान भर सकी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.