जालंधर के सोढल मंदिर के पास दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, लोगों में फैली दहशत
जालंधर के सोढल मंदिर के पास एरिया दो गुटों में गोलियां चलने से सहम गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में शनिवार रात भी विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 04:13 PM (IST)
जालंधर, जेएनएन। रविवार दोपहर 3.30 बजे सोढल मंदिर क्षेत्र में दो गुटों में जमकर गोलियां चलने से क्षेत्र के लोग सहम गए। घटना के बाद एरिया के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि सोढल मंदिर के पीछे जगदंबा गली में दोनों गुटों के बीच दस राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आमने-सामने से फायरिंग की है। गोलियों के छर्रे लगने से एक कार को भी क्षति पहुंची है। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है। थाना डिवीजन 8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर और विवरण जुटाया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें