Move to Jagran APP

जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में घुसकर पुजारी को गोली मारी, बचाने वाली युवती भी घायल

जालंधर के फिल्लौर में धार्मिक स्थल पर गोलियां चली हैं। हमले में डेरे का पुजारी संत ज्ञान मुनि और उन्हें बचाने का प्रयास कर रही लड़की सिमरन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 31 Jan 2021 01:14 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 01:14 PM (IST)
जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में घुसकर पुजारी को गोली मारी, बचाने वाली युवती भी घायल
जालंधर के फिल्लौर में मंदिर में हुई फायरिंग में घायल सिमरन व पुजारी। जागरण

जालंधर, जेएनएन। रविवार सुबह-सुबह फिल्लौर के धार्मिक स्थल पर गोलियां चलने का समाचार है। हमले में डेरे का पुजारी संत ज्ञान मुनि और उन्हें बचाने का प्रयास कर रही लड़की सिमरन बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उन्हें जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के समय मौके पर संगत भी मौजूद थी। पुलिस के आला अधिकारियों समेत देहात पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि फिल्लौर के भार सिंह पुरा गांव में सुबह मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। यहां संगत मौजूद थी कि तभी बदमाशों ने पहुंच कर पुजारी पुजारी संत ज्ञान मुनि पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। इस बीच सिमरन नाम की युवती ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी निशाने पर ले लिया। सिमरन को दो गोलियां लगी हैं। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

फिल्लौर के मंदिर में गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।

मंदिर को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि इसं मंदिर की स्थापना को लेकर कुछ समय पहले विवाद हुआ था। फायरिंग की घटना को उसी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.