रैंप वाक में दिखा जालंधर के डिप्स स्कूल के बच्चों का आत्मविश्वास, दिखाई देश की संस्कृति की झलक
जालंधर के डिप्स स्कूलों में विंटर फाल फैशन शो/रैंप वाक का आयोजन करवाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। यह एक्टिविटी डिप्स करोलबाग डिप्स सूरानुस्सी स्कूल में करवाई गई। इस मौके पर अभिभावकों का उत्साह सराहनीय रहा।
जालंधर, जेएनएन। डिप्स स्कूल में सर्दियों के मद्देनजर विंटर फाल फैशन शो/रैंप वाक का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। यह एक्टिविटी डिप्स करोलबाग, डिप्स सूरानुस्सी स्कूल में करवाई गई। इस मौके पर अभिभावकों का उत्साह सराहनीय रहा। उन्होंने बच्चों को रंग-बिरंगी पोशाकों में तैयार करके फैशन शो में भागीदारी करवाई। बच्चों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ रैंप वाक करके सभी का दिल जीत लिया। फैशन शो में बच्चों ने अपने पहरावे देश की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ देशभक्ति का भी संदेश दिया।
दूर होता है बच्चों में स्टेज का डरः चेयरमैन
डिप्स के चेयरमैन गुरबचन सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बताया कि इस एक्टिविटी का मकसद स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास को बढ़ाना था। छोटी उम्र में उन्हें टैलेंट का मंच मुहैया करवाने से वे भविष्य के लिए अच्छी तरह तैयार हो सकते हैं। इससे बच्चों के मन में बैठा स्टेज का डर भी दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि फैशन शो में बच्चों को खुद पर विश्वास करते हुए कदम से कदम मिलाकर चलना था। स्टूडेंट्स ने खुद को संतुलन के साथ पेश किया। इसकी जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने सभी बच्चों से खुद की अलग पहचान बनाने को कहा। डिप्स चेन के एमडी तरविंदर सिंह ने अभिभावकों से बच्चों के संपूर्ण विकास में सहयोग मांगा।