Move to Jagran APP

Punjab Farmers Protest: जालंधर में किसानों 2 घंटे ब्लाक रखा दिल्ली नेशनल हाईवे, परेशान हुए हजारों लोग

Farmers Protest संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब में जालंधर पटियाला और बठिंडा सहित कई स्थानों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया है। जालंधर में किसानों ने पीएपी चौक पर प्रदर्शन करके ट्रैफिक बाधित किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 12:26 PM (IST)
Punjab Farmers Protest: जालंधर में किसानों 2 घंटे ब्लाक रखा दिल्ली नेशनल हाईवे, परेशान हुए हजारों लोग
जालंधर में किसानों ने पीएपी चौक पर दिल्ल हाईवे ब्लाक कर दिया है। जागरण

जेएनएन, जालंधर। Punjab Farmers Protest करनाल (हरियाणा) के घरौंडा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज का गुस्सा पंजाब में दिखने को मिल रहा है। जालंधर में किसानों ने पीएपी चौक पर जाम लगा दिया। इस कारण एक बार दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। किसानों दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया। दो घंटे तक प्रदर्शन करके किसानों ने जालंधर के पीएपी चौक से धरना उठा लिया है। बता दें कि किसानों सोमवार को पंजाब में भाजपा नेताओं के दफ्तर घेरने का भी एलान किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने 25 सितंबर को भारत बंद की भी काल दी हुई है।  

loksabha election banner

इससे पहले, किसान नेताओं ने हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को राज्य भर में किसान चक्का जाम की घोषणा की थी। जालंधर में किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 2 घंटे के लिए चक्का जाम किया गया। इस दौरान अमृतसर व लुधियाना को जाने वाले रास्ते बंद रहे। 

भाकियू राजेवाल के जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला, सचिव अबिंदर सिंह संसारपुर व सलाहकार अमरजीत सिंह शेरगिल भी की अगुआई में किसान धरनास्थल पर पहुंचे और जाम लगाया। ट्रैफिक को पूरी तरह जाम होने की वजह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

बता दें कि शनिवार को किसान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का घेराव करने करनाल के घरौंडा पहुंचे थे। उग्र हो रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके बाद गुस्साए किसानों ने जींद-पटियाला-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इस घटना के विरोध में पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जगह-जगह नेशनल हाईवे ब्लाक करके विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। 

जाम के चलते सवारी गाड़ियों से उतर कर पैदल ही जाते लोग।

जालंधर में धरनास्थल बनता जा रहा है। एक सप्ताह पहले ही गन्ना किनानों ने गन्ने का भाव 400 रुपये करने की मांग को लेकर धन्नोवाली फाटक के पास दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया था। पूरे पांच दिन तक किसान नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे थे। इस दौरान जालंधर सहित पूरे पंजाब के लोगों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ा था। रक्षाबंधन के दिन बसों को रूट डायवर्सजन के साथ चलाना पड़ा था। जबकि पंजाब रूट की ट्रेनों को बड़ी संख्या में कैंसिल करना पड़ा था। एक दर्जन के करीब ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए थे जबकि कुछ को स्टेशन बदलकर चलाया गया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.