Jalandhar Farmers Protest: मंत्री परगट के बाद किसानों ने घेरा सांसद चौधरी का घर, धान खरीद में देरी का विरोध
शनिवार सुबह खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह के बाद अब सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर का भी घेराव कर दिया है। किसानों ने सांसद के घर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह धान की खरीद में 10 दिन की देरी का विरोध कर रहे हैं।
जासं, जालंधर। धान की खरीद 10 दिन लेट करने के मामले को लेकर किसानों ने शनिवार सुबह खेल एवं शिक्षा मंत्री परगट सिंह के बाद अब सांसद चौधरी संतोख सिंह के घर का भी घेराव कर दिया है। किसानों ने सांसद के घर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरने की वजह से ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा और लोगों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा। दोआबा किसान वेलफेयर कमेटी के प्रधान हरसुलिंदर सिंह ने बताया कि किसानों की मांग है कि तुरंत प्रभाव से धान की खरीद का काम शुरू किया जाए। किसान फैसले के बाद ही धरना खत्म करेंगे।
इस मौके पर बलवंत सिंह रंधावा, बलजिंदर जीत सिंह, सुरेंद्र सिंह काहलों, हरविंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह अटवाल, तलविंदर सिंह मट्टू, मक्खन सिंह रहीमपुर, गुरबख्श सिंह, ओंकार सिंह मनन, दिलबाग सिंह, निर्मल सिंह, हरदयाल सिंह बुट्टर, केवल सिंह, हरजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरविंदर सिंह, जसकरण सिंह के अलावा अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।