Move to Jagran APP

रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, पंजाब में ट्रैक पर किसान, 8 अक्टूबर तक बढ़ाया रेल रोको आंदोलन

कृषि कानूनों (Agricultural law) के खिलाफ पंजाब में किसानों का धरना जारी है। कई जगह किसान रेलवे ट्रेकों पर बैठे हुए हैं। किसानों ने अपना रेल रोको आंदोलन 8 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है इससे रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2020 10:41 AM (IST)
रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, पंजाब में ट्रैक पर किसान, 8 अक्टूबर तक बढ़ाया रेल रोको आंदोलन
बरनाला में रेल ट्रेक पर धरने पर बैठे किसान। जागरण

जेएनएन, जालंधर। पंजाब में कृषि कानूनों पर राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों के मुद्दे पर राज्य में ट्रैक्टर यात्रा पर हैं। राहुल तीन दिन पंजाब में रहेंगे। भाजपा को छोड़ पंजाब में सभी दल अपने स्तर पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और सड़कों पर उतर आए हैं। किसान मंडी में धान की फसल बेचने के साथ-साथ धरनों में शिरकत कर रहा है।

loksabha election banner

किसानों का पंजाब में रेल रोको आंदोलन जारी है। विभिन्न जिलों में किसानों के धरने जारी हैं। किसानों का रेल रोको आंदोलन 12वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने अब इसे आठ अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। साथ ही छह अक्टूबर को हरियाणा के 17 संगठनों व 14 अक्टूबर के देशव्यापी आंदोलन का पूर्ण समर्थन देने का एलान किया है। 

बरनाला में रेल ट्रेक पर धरने पर बैठे किसानों के लिए लंगर तैयार करती महिलाएं। जागरण

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने अमृतसर के देवीदासपुरा, भारती किसान यूनियन ने जालंधर के करतारपुर में रेल ट्रैक पर धरना दिया। बरनाला में किसान ट्रैक पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठ गए हैं। उन्होंने ट्रैक पर ही लंगर लगाया। लुधियाना के जगराओं में भी किसान रेलवे स्टेशन, जबकि सुधार गांव में टोल प्लाजा पर जमे रहे। किसानों ने जगह-जगह केंद्र सरकार के पुतले फूंके।

रेल ट्रेक पर धरने पर बैठे किसान लंगर छकते हुए। जागरण

अमृतसर में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के साथ बातचीत का माहौल पैदा करना चाहिए। किसान संगठनों ने राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर दिए धरने में दोहराया कि भाजपा नेताओं को गांवों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ट्रेक जाम, फिर भी ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे लोग

किसान आंंदोलन के कारण भले ही सभी तरफ रेल ट्रेक जाम किए हुए हैंं। मगर अक्टूबर और नवंबर महीने की बुकिंग लगातार जारी है, क्योंकि 15 तारीख के बाद नवरात्र शुरू होने वाले हैंं। उसके बाद दशहरा, दुर्गा पूजा और दीवाली आदि त्योहार आ रहे हैंं। ऐेसे में दूसरे राज्यों से पंजाब में काम करने आए लोग त्योहारो के मौके पर घर जाने के लिए उत्सुक रहते हैंं। इसके लिए लोग अक्टूबर और नवंबर महीने की टिकटें बुक करवा रहे हैंं।

वहीं अभी किसानों का अंदोलन कितने दिन और चलने वाला है। इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता है। मगर लोग घर वापस जाने की उम्मीद में अपनी टिकटेंं बुक करवा रहे हैंं। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर गोलबाग साइट पर रिजर्वेशन काउंटर सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुला रहता है। रोजाना काउंटर पर सुबह से शाम तक करीब 200 फार्म टिकट बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैंं, जिसमें करीब रोजाना की 1000 के करीब टिकटेंं भी बुक हो रही हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी टिकटे बुक हो रही हैंं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.