दो दशक तक नेशनल चैंपियन रहने वाले अंतरराष्ट्रीय रेस्लर देवानंद की सड़क हादसे में मौत
लगातार दो दशक तक नेशनल चैंपियन रहने वाले जालंधर के मिट्ठू बस्ती के अंतरराष्ट्रीय रेस्लर देवानंद की अमृतसर में शादी समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। रेस्लर देवानंद का नाम जाने-माने पहलवानों में लिया जाता रहा है।
जालंधर, कमल किशोर। लगातार दो दशक तक नेशनल चैंपियन रहने वाले जालंधर के मिट्ठू बस्ती के अंतरराष्ट्रीय रेस्लर देवानंद की अमृतसर में शादी समारोह से लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। रेस्लर देवानंद का नाम जाने-माने पहलवानों में लिया जाता रहा है। बेहद गरीब परिवार में जन्में देवानंद ने 1982 में करियर शुरू किया और हंसराज स्टेडियम में कोच भजन सिंह से ट्रे¨नग ली।
यह भी पढ़ें - Coronavirus Vaccination in Jalandhar ः पहले दिन नेटवर्क ने नहीं दिया साथ, जालंधर में महज 16 बुजुर्गों को लगीं जिंदगी की डोज
देवानंद अपने समय में स्पोर्ट्स कालेज में कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के साथ-साथ पहलवानों का अभ्यास भी देखते थे। धीरे-धीरे उनका ध्यान कुश्ती की तरफ बढ़ने लगा और पहलवानों की परफारमेंस देखकर खुद भी पहलवान बनने का सपना मन में संजोया लिया। कुश्ती की शुरुआत के समय देवानंद के घर के हालात कुछ बेहतर नहीं थे लेकिन बावजूद इसके पिता ने कड़ी मेहनत करके बेटे के सपनों को पंख लगाने का काम किया। रेस्लर देवानंद 10 बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीत चुके हैं। एशियन गेम्स में भागीदारी कर देश का नाम रोशन करने वाले देवानंद हाल ही में एयरफोर्स में मास्टर वारंट अफसर के पद से रिटायर्ड हुए थे। वे एयरफोर्स की तरफ से भी खेलते रहे हैं। देवानंद के भाई रंजीत ¨सह एक रेस्लिंग कोच हैं। उन्होंने बताया कि देवानंद एक एनर्जिक खिलाड़ी थे। उनके पिता पिता हरबंस ¨सह मजदूरी करते थे जबकि मां मो¨हदर कौर हाउस वाइफ थी। गरीब परिवार के होने के बावजूद उनका जज्बा बुलंद था। यही कारण रहा कि देवानंद बीस साल तक नेशनल चैंपियन रहे। जालंधर कुश्ती संस्था के प्रधान पद्मश्री करतार ¨सह व महासचिव पवन ने देवानंद की अचानक मृत्यु पर गहरा शोक जताते कहा कि देवानंद पहलवान के साथ-साथ एक अच्छे इंसान थे। वे हमेशा युवा पहलवानों के हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें