सच्चे मन से मांगी हर मुराद पुरी करती है मां बगलामुखी : महेंद्रू
श्री बगलामुखी धाम समिति के संस्थापक व संचालक सीसी महेंद्रू ने कहा कि मां बगलामुखी सच्चे मन से मांगी हर मुराद पुरी करती है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री बगलामुखी धाम समिति के संस्थापक व संचालक सीसी महेंद्रू ने कहा कि मां बगलामुखी सच्चे मन से मांगी हर मुराद पुरी करती है। उन्होंने कहा कि मां बगलामुखी की निरंतर पूजा से तन, मन शांत व शुद्ध होता है। संस्था की तरफ से नारंग ट्रांसपोर्ट, कपूरथला रोड के प्रांगण में मासिक मां बगलामुखी हवन यज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने धर्म व मां बगलामुखी के बारे में जानकारी दी। हवन यज्ञ का शुभारंभ नवग्रह पूजा, मां गौरी-गणेश पूजा व कुंभ पूजन के साथ हुआ।
इसके बाद उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। सीसी महेंद्रू ने कहा कि धर्म वास्तव में अनुशासन, नैतिकता व अपनी जिम्मेदारी का एहसास है, जिसमें घर, परिवार, खुद व समाज को समर्पित होने के बारे में ज्ञान दिया। संगत का असर इंसान पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में इंसान को अच्छी संगत करनी चाहिए। उन्होंने संस्था के बारे में जानकारी दी। संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर गुरु मां जीनत, मानव महेंद्रू, भूमिका महेंद्रू, सतिदर, रितु गांधी, कांता रानी शर्मा, मनजोत सिंह, अमनदीप सिंह, अनिल शर्मा, अनिल अरोड़ा, रंजीव नंदा, सुनीता कुमारी, रजनीश कुमार, पिकी चौधरी, अजय कुमार, सुमन मल्होत्रा, चेयरमैन प्रदीप कुमार, मधु ठाकुर, डा. नगेंद्र खेड़ा, सचिन शर्मा, रविपाल, प्रवीण रानी जट्ट, गौरव चौधरी, गौरव नंदा, मनी मदान, रामकृष्ण चोपड़ा, वरिदर बब्बर व सोहन लाल चोपड़ा मौजूद थे।
शहर में बनेगा मां बगलामुखी का भव्य मंदिर
इस मौके पर सीसी महेंद्रू ने कहा कि शहर में जल्द ही मां बगलामुखी का भव्य मंदिर बनने जा रहे हैं, जिसमें मां बगलामुखी की भव्य प्रतिमा के अलावा हवन यज्ञ के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। मंदिर निर्माण में सहयोग देने के लिए संस्था के साथ या फिर मोबाइल नंबर 9201189000 पर संपर्क किया जा सकता है।