Move to Jagran APP

Eid al-Adha 2021: जालंधर में बारिश के बीच ईदगाह पहुंचे मुस्लिम भाईचारे के लोग, प्रांगण में पानी जमा हुआ तो मस्जिद में अदा की नमाज

जालंधर में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पनपे विवाद के सुलझने के बाद बुधवार को बारिश के बावजूद मुस्लिम भाईचारे के लोग यहां पर नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह के अंदर बनी मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने नमाज अदा की।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 21 Jul 2021 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jul 2021 08:14 AM (IST)
Eid al-Adha 2021: जालंधर में बारिश के बीच ईदगाह पहुंचे मुस्लिम भाईचारे के लोग, प्रांगण में पानी जमा हुआ तो मस्जिद में अदा की नमाज
जालंधर में बारिश के कारण ईदगाह के अंदर बनी मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने नमाज अदा की।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जिले में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पनपे विवाद के सुलझने के बाद बुधवार को बारिश के बावजूद मुस्लिम भाईचारे के लोग यहां पर नमाज अदा करने पहुंचे। ईदगाह के अंदर बनी मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने नमाज अदा की। हालांकि ईदगाह के खुले प्रांगण में नमाज अदा करने के लिए निर्धारित किए गए समय में ऐसा करना संभव न था। कारण था बारिश का पानी जोकि ईदगाह के खुले प्रांगण में भी जमा हो गया।

prime article banner

इस बारे में मेन सिटी ईदगाह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नासिर सलमानी ने कहा कि मंगलवार को विवाद सुलझने के बाद ईदगाह के अंदर बनी मस्जिद में सुबह 7 बजे तक नमाज अदा करने का फैसला लिया गया था। इसी तरह एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मस्जिद के अंदर सुबह 7 बजे के बाद खुले प्रांगण में नमाज अदा की जाने की लेकिन इसमें बारिश बाधा बनी है।

बता दें कि जालंधर में बकरीद पर नमाज अदा करने को लेकर मुस्लिम संगठन पंजाब तथा मेन सिटी ईदगाह वेलफेयर सोसायटी व वक्फ बोर्ड सदस्यों में मतभेद पैदा हो गए थे। एक तरफ एक संस्था ने सुबह 6.30 बजे तो दूसरी संस्था ने सुबह आठ बजे नमाज अदा करने का फैसला लिया था। इसके बाद से विवाद बढ़ गया। ऐसे में मंगलवार को डीसीपी गुरमीत सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी राय जानी। इस दौरान बीच का रास्ता निकालते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत मस्जिद में सात बजे तथा ईदगाह में इसके बाद नमाज अदा की जाएगी।

आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार : आबिद

आल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा हाजी आबिद हसन सलमानी ने कहा कि पवित्र कुरान शरीफ में आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया है। जिसका पालन करने के लिए सभी पर्व तथा त्योहार आपसी सद्भाव के साथ मनाने चाहिए।

मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करना ही संगठन का उद्देश्य

मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए राज्यभर में संस्था को संगठित किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK