दुर्गा शक्ति मंदिर में चोरी
शेखवां खूह न्यू अम्बेदकर नगर स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर को शनिवार रात्रि चोरों ने निशाना बनाते हुए दो गोल्कें तोड़ हजारों की नगदी चुरा कर ले गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, करतारपुर: शेखवां खूह न्यू अंबेडकर नगर स्थित दुर्गा शक्ति मंदिर से शनिवार रात को चोरों ने गोलक तोड़कर रुपये चुरा लिए।
मंदिर के सेवादार माता विद्या देवी ने बताया कि चोर शनिवार रात को ऊपर की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे। चोरों ने गोलक तोड़कर लगभग दस से 12 हजार रुपये चुरा लिये हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें