Move to Jagran APP

Jalandhar Today 23th July 2021 : जालंधर में सुबह 10 से हड़ताल करेंगे डाक्टर, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में मांगों को लेकर सरकारी डॉक्टरों द्वारा हड़ताल जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जाएगी। आइए नजर डालते हैं आज नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:23 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:23 AM (IST)
Jalandhar Today 23th July 2021 : जालंधर में सुबह 10 से हड़ताल करेंगे डाक्टर, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में मांगों को लेकर सुबह 10 बजे से हड़ताल करेंगे डाक्टर।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 23 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

loksabha election banner

गुरु घरों में गूंजेंगे बोले सो निहाल के जय घोष

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें हजूरी रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन के साथ संगत को निहाल करेंगे। वहीं अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होकर पावन आहुतियां देंगे।

हड़ताल

मांगों को लेकर सरकारी डॉक्टरों द्वारा हड़ताल जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जाएगी।

आभार प्रकट

हाल ही में संपन्न हुई बकरीद के दौरान जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर इंतजाम के चलते सलमानी बिरादरी द्वारा उनका आभार प्रकट किया जाएगा। इस क्रम में सुबह 11 बजे पुलिस अधिकारियों को उनके कार्यालय में जाकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीएपी आरओबी : 132 केवी लाइन शिफ्टिंग के लिए 30 को खुलेंगे टेंडर

थ्री-लेन पीएपी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से पहले बिजली की 132 केवी लाइन शिफ्टिंग के सर्वे के टेंडर 30 जुलाई को खुलेंगे। पीएसटीसीएल ने सर्वे के टेंडर जारी किए थे। एडीसी अर्बन डेवलपमेंट हिमांशु के साथ वीरवार को पीएसटीसीएल व नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों की बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी। बैठक में एनएचएआइ की तरफ से मैनेजर ऋषभ श्रीवास्तव व पीएसटीसीएल की तरफ से इंजीनियर बलविंदर पाल उपस्थित रहे। लाइन शिफ्टिंग के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाइन शिफ्टिंग का काम लंबा खिंच सकता है। 30 जुलाई को मात्र सर्वे के टेंडर खुलेंगे। उसके बाद डिजाइन तैयार होगा। ड्राइंग तैयार की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.