सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने दो घंटे तक बंद रखी OPD, मरीज रहे परेशान Jalandhar News
मरीज के घरवालों की ओर से डॉक्टर पर हमले के बाद विरोध तेज हो गया है। डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है।
जालंधर, जेएनएन। सिविल अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के विवाद को लेकर चेतावनी का समय पूरा होने के बाद मंगलवार सुबह दस बजे दो घंटे तक सेवाएं ठप कर डॉक्टरों ने अपना विरोध जताया। डॉक्टरों ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ऑफिस के बाहर धरना दिया जबकि मरीज इलाज के लिए इंतजार करते रहे। डॉक्टरों ने सेहत विभाग के सामने 24 घंटे में मेडिकल बोर्ड गठित कर आरोपितों की जांच करवाने की मांग रखी है। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव भी बनाया। 2 घंटे तक सेवाएं बंद रहने के दौरान ओपीडी व लेबोरेटरी में मरीजों का तांता लगा रहा। इलाज करवाने वाले मरीज 9 बजे से आकर बैठे हुए थे और उन्हें12 बजे दवाई मिलना शुरू हुई।
भार्गव कैंप के सुभाष चंद्र आंखों की जांच करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाए थे। सुबह 9 बजे पर्ची बनवा कर ओपीडी में बैठे और जब उनकी बारी आई तो डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। अब 2 बजे उन्हें देखा जाएगा। उन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए करीब 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा उन्हें लैबोरेट्री और फार्मेसी में भी लंबे समय तक लाइन में खड़ा होगा बारी का इंतजार करना पड़ा।
डॉ. राजकुमार बदन ने कहा कि पिछले दिनों एक मामले में मरीज के परिजनों ने इमरजेंसी के डॉक्टर ही हमला कर दिया था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी बनाने और आरोपितों के खिलाफ करने की कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी है। इसे मंगलवार सुबह तक पूरा नहीं किया गया है। विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे तक ओपीडी बंद कर प्रदर्शन किया।
डॉक्टर बोले- मांगें न मानी तो वीरवार को ठप कर देंगे सभी स्वास्थ्य सेवाएं
डॉक्टरों ने आरोपितों की मेडिकल जांच करवाने के लिए बोर्ड गठित करने व पुलिस प्रशासन पर गिरफ्तारी को लेकर मांग रखी है। अगर बुधवार रात तक मांगे ना मानी गईं तो वीरवार को सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी जाएंगी और इमरजेंसी में भी मरीजों की जांच पड़ताल नहीं होगी। इस मौके पर डॉ. रमन गुप्ता, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. हरकीरत सिंह व स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें