Move to Jagran APP

Diwali Puja Muhurat 2020: 17 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali Puja Muhurat 2020 इस बार कोरोना संक्रमण का दौर है इसलिए पटाखों को ना कहते हुए दीयों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं कब है पूजा का शुभ मुहूर्त।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 10:18 AM (IST)
Diwali Puja Muhurat 2020: 17 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
जानें कब है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, जालंधर। Diwali Puja Muhurat 2020: इस बार कोरोना संक्रमण के बीच दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा हैं। दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन कोविड नियमों का पालन करना कतई न भूलें। दीवाली पर इस बार 17 वर्ष के बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। जिसमें शनिवार के दिन मनाई जा रही दीवाली पर शनि का स्वराशि मकर में होना शुभ माना जा रहा है।

loksabha election banner

इस बारे में पंडित प्रमोद शास्त्री का कहना है कि 17 वर्ष बाद बनने जा रहे इस संयोग में मां लक्ष्मी पूजा करने का दोहरा फल प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस दिन की जाती खरीदारी का फल भी दोगुणा प्राप्त होता है। दीपावली के दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन के अलावा भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।  

यह रहेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त

शाम 5.28 बजे से 7.24 बजे

सर्वश्रेष्ठ मुहुर्त                   शाम 5.49 बजे से 6.02 बजे

प्रदोष काल मुहुूूर्त               शाम 5.33 बजे से रात 8.12 बजे

वृषभ काल मुहूूर्त               शाम 5.28 बजे से रात 7.24 बजे

ग्रीन दीवाली मनाएं, पर्यावरण बचाएं

इस बार कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने लोगों से पटाखों को छोड़ ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की है।बढ़ता प्रदूषण कोरोना मरीजों व इसके संक्रमण का कारण बन सकता है। पंजाब सरकार ने सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की अनुमति दी है। इस दौरान भी ग्रीन पटाखे ही जलाए जा सकेंगे। मंडी गोबिंदगढ़़ जिलेे मेंं यह अनुमति नहीं होगी।

यह फैसला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद लिया गया है। दीपावली वाले दिन रात को आठ बजे से दस बजे तक, गुरुपर्व पर सुबह चार बजे से पांच बजे औररात को नौ बजे से दस बजे तक पटाखे चलाने की आज्ञादी गई है। इसी तरह क्रिसमिस पर रात को 11.55 से लेकर 12.30 तक पटाखे चलाए जा सकते हैँ। मुख्यमंत्री ने लोगों से पटाखों से दूर रहते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.