'हिन्दी हिन्द की धड़कन' ¨हदी सप्ताह मनाया
हिन्दी भाषा मन के विचार व्यक्त करने का एक सशक्त साधन है। विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति लगाव व रुचि पैदा करने के लिए 'दिल्ली पब्लिक स्कूल' में हिन्दी सप्ताह का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक 'हिन्दी हिन्द की धड़कन' के रूप में किया गया। इस वर्ष हिन्दी दिवस दिवंगत श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित किया गया।
जासं, जालंधर : हिन्दी भाषा मन के विचार व्यक्त करने का एक सशक्त साधन है। विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति लगाव व रुचि पैदा करने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल में हिन्दी सप्ताह का आयोजन 13 से 21 सितंबर तक 'हिन्दी हिन्द की धड़कन' के रूप में किया गया। इस वर्ष हिन्दी दिवस दिवंगत श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित किया गया।
कक्षा प्रथम से लेकर पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने अटल जी की कविताएं, नुक्कड़ नाटक, समूह गान प्रतियोगिता, अर्थ सहित दोहा-चौपाई वाचन, कविता उच्चारण प्रतियोगिता, सुलेख आदि गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यार्थियों को 21 सितंबर को आयोजित विशेष प्रार्थना सभा के प्रतिभागी बनकर अपने मौखिक व रचनात्मक कौशल को सभी के सामने प्रदर्शित किया। ¨प्रसिपल ऋतु कौल ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।