सीढ़ियों पर नींद, दिल में देशसेवा का जज्बा! खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे जालंधर में सेना भर्ती रैली में आए युवा
कैंट में चल रही भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवकों को अब रात गुजारने की दिक्कत नहीं रहेगी। कैंट की बड़ी धर्मशाला ने अपने द्वार खोल दिए हैं। धर्मशाला के ट्रस्टी राम अवतार राकेश ने घोषणा की है कि युवक से एक रात ठहरने के लिए 50 रुपये लेंगे।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर कैंट में सेना की भर्ती रैली के तीसरे दिन सफल रहे जवान खुश तो असफल रहे युवकों में निराशा दिखाई दी। जो युवक दौड़ की पहली प्रक्रिया में असफल रहे, वे अपने घरों को वापस जाते देखे गए। होशियारपुर के बलविंदर, योगराज और विमलेश का कहना है कि बेशक वे दौड़ में बाहर हो गए, परंतु उनका जज्बा सेना में भर्ती होने के लिए आज भी उतना ही प्रबल है। वे आगे की भर्ती रैली में किस्मत आजमाएंगे।
फिटनेस के बाद युवकों के कागज पत्र की जांच शुरू हो गई है। युवाओं को सेना के अधिकारियों ने हिदायतें दी कि यदि कोई व्यक्ति जाली कागजात के साथ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले वर्ष सेना की हुई भर्ती में करीब 30 से अधिक युवक जाली कागजात के साथ पाए गए थे, जिनके खिलाफ मामला दर्ज भी किया गया था।
दौड़ में असफल हुए युवा बोले- फिर आजमाएंगे किस्मत हम, और तैयारी करके आएंगे
कैंट में चल रही भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवकों को अब रात गुजारने की दिक्कत नहीं रहेगी। कैंट की बड़ी धर्मशाला ने अपने द्वार खोल दिए हैं। धर्मशाला के ट्रस्टी राम अवतार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल ने घोषणा की है कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवक से एक रात ठहरने के लिए मात्र 50 रुपये लिए जाएंगे। इसके एवज में धर्मशाला युवकों को गद्दा व रजाई उपलब्ध करवाएगी। राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक भर्ती होने वाले युवक अपना एक आधार कार्ड की फोटो कापी देगा, तभी उसे धर्मशाला के अंदर आने की अनुमति दी जाएगी।