जालंधर के गुरुद्वारा नौवीं पातशाही में हुई निशान साहिब के चोले की सेवा, दर्शन करने काे उमड़ी संगत
जालंधर में 110 फुट ऊंचे पवित्र निशान साहिब के दर्शन करने के लिए जिलेभर से संगत पहुंची। इससे पूर्व हजूरी रागी जत्थों के सदस्यों ने शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
जालंधर, जेएनएन। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर नगर में निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान महासचिव कंवलजीत सिंह, कैशियर जोगिंदर सिंह, उप प्रधान कवंलजीत सिंह टोनी, परमजीत सिंह व मनजीत सिंह ठुकराल सहित प्रबंधक कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
इस दौरान 110 फुट ऊंचे पवित्र निशान साहिब के दर्शन करने के लिए जिले भर से संगत पहुंची। इससे पूर्व हजूरी रागी जत्थों के सदस्यों ने शबद गायन के साथ संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। इस मौके पर जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा ने कहा की श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी में मानवीय जीवन सार छुपा है।
श्री निशान साहिब की सेवा हाकम सिंह तथा परिवार की तरफ से की गई। इस अवसर पर गुरविंदर सिंह संत मोटर्स, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह व जसविंदर सिंह मक्कड़ अादि मौजूद थे।