Delhi to Jalandhar स्पाइसजेट फ्लाइट फिर 25 मिनट लेट, पहले कई बार हो चुकी है कैंसिल
स्पाइस जेट की फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का समय बाद दोपहर 340 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 405 पर दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरी है। फ्लाइट के पांच बजे से कुछ मिनट पहले ही आदमपुर में लैंड कर जाने की संभावना है।
जालंधर, जेएनएन। रविवार को रद रहने के बाद सोमवार को दिल्ली-आदमपुर सेक्टर की फ्लाइट 25 मिनट की देरी से संचालित हो रही है। फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का समय बाद दोपहर 3:40 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट ने 4:05 पर दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरी है। फ्लाइट के पांच बजे से कुछ मिनट पहले ही आदमपुर में लैंड कर जाने की संभावना है।
आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय शाम 5:05 निर्धारित है, लेकिन दिल्ली से आ रही फ्लाइट 5:00 बजे के लगभग ही आदमपुर में लैंड करेगी। इस वजह से आदमपुर दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के भी अपने निर्धारित समय से कुछ मिनट तक पिछड़ जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।