Move to Jagran APP

दिल्ली-आदमपुर स्पाइसजेट फ्लाइट फिर 45 मिनट लेट, वीरवार को कैंसिल होने से यात्री हुए थे परेशान

शुक्रवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट शुक्रवार को लगभग पौने घंटे की देरी से संचालित हो रही है। दिल्ली की फ्लाइट की अनियमितता से दोआबा के यात्रियों को लगभग रोजाना ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 04:52 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 04:52 PM (IST)
दिल्ली-आदमपुर स्पाइसजेट फ्लाइट फिर 45 मिनट लेट, वीरवार को कैंसिल होने से यात्री हुए थे परेशान
जालंधर में स्पाइसजेट की फ्लाइट की अनियमितता से यात्री परेशान हैं। (फाइल फोटो)

जालंधर, जेएनएन। आदमपुर एयरपोर्ट उड़ान भरने वाली इकलौती फ्लाइट की अनियमितता से यात्री परेशान हैं। वीरवार को विभिन्न सेक्टरों में मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट कैंसिल की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट शुक्रवार को लगभग पौने घंटे की देरी से संचालित हो रही है। दिल्ली की फ्लाइट की अनियमितता से दोआबा के यात्रियों को लगभग रोजाना ही भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

loksabha election banner

फ्लाइट का दिल्ली से आदमपुर के लिए उड़ान भरने का समय बाद दोपहर 3:40 निर्धारित है, लेकिन फ्लाइट में 4:26 के लगभग आदमपुर के लिए उड़ान भरी है। विमान की मौजूदा रफ्तार के मुताबिक फ्लाइट के 5:15 बजे तक आदमपुर में लैंड करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि यात्रियों को सूचित करने में एक बार फिर से लापरवाही बरती जा रही है।

ऑनलाइन सूचना यात्रियों को कर रही गुमराह

फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय शाम 5:05 निर्धारित है, लेकिन दिल्ली से आ रही फ्लाइट 5:15 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और उसके न्यूनतम 20 मिनट बाद ही दिल्ली के लिए उड़ान भर सकेगी। बावजूद इसके शाम 4:40 तक भी आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट के समय पर संचालित होने की ऑनलाइन सूचना उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके बाद फ्लाइट ने शाम 06:52 बजे दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.