Punjab Air Travel Alert: दिल्ली-जालंधर फ्लाइट ने एक घंटा 20 मिनट की देरी से भरी उड़ान
Punjab Air Travel Alert फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को भी फ्लाइट अपने निधार्रित समय से एक घंटे और 20 मिनट की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जालंधर, जेएनएन। दिल्ली-जालंधर-दिल्ली सेक्टर की स्पाइसजेट की फ्लाइट का लेटलतीफी का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को एक बार फिर उड़ान लेट हो गई है। स्पाइसजेट की धर्मशाला से आ रही फ्लाइट चार बजे के लगभग दिल्ली में लैंड हुई और उसके बाद ही करीब एक घंटा और 20 मिनट की देरी से दिल्ली आदमपुर फ्लाइट का संचालन किया गया। धर्मशाला-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट में संचालित हो रहा विमान ही दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट में ऑपरेट किया जाना है। इस वजह से मंगलवार की दिल्ली आदमपुर दिल्ली फ्लाइट के उड़ान भरने को लेकर अभी टाइमिंग तय नहीं हो सकी है।
धर्मशाला से स्पाइसजेट एसजी 2771 के उड़ान भरने का समय 1:45 निर्धारित है लेकिन फ्लाइट ने 2:20 के लगभग दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। फ्लाइट के चार बजे से कुछ मिनट पहले दिल्ली में लैंड करने की संभावना है। अगर धर्मशाला की फ्लाइट लैंड करने के आधे घंटे बाद भी आदमपुर के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है। तब भी फ्लाइट के संचालन में पौने घंटे से ज्यादा की देरी हो जाएगी।
गौर हो कि पिछले काफी समय से फ्लाइट के देरी से रवाना होने व रद होने का सिलसिल जारी है। पहले कोरोना वायरस के कारण फ्लाइट्स का संचालन बंद किया गया था लेकिन बाद में कोरोना के मामलों में कमी आने के कारण फ्लाइट्स फिर से शुरू हो गई थी। इसके बाद मौसम में बदलाव आने के बाद लगातार पड़ रही घनी धुंध के कारण फ्लाइट्स लगातार रद हो रही थी या फिर अपने निधार्रित समय से देरी से चल रही है। फ्लाइट्स के लगातार रद होने व अपने निधार्रित समय से देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अब आगामी दिनों में मौसम में बदलाव आने के बाद व धुंध न पड़ने के बाद फ्लाइट्स ने अपने समय पर चलने की उम्मीद है।