जालंधर के होटल में एनआरआइ का शव मिलने से सनसनी
जालंधर के एक होटल में एक एनआरआइ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव होटल के कमरे में मिला। इस घटना से सनसनी फैल गई।
जेएनएन, जालंधर। शहर के एक होटल में एक एनआरआइ का शव मिला है। शहर में कोर्ट के सामने स्थित एक होटल के कमरे में इंग्लैंड में रहने वाले कुलदीप सिंह नामक व्यक्ति का शव मिला। वह कमरे से बंद था और वेटर उस चाय देने पहुंचा तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कमरा खोला गया वह मृत मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर कोर्ट के सामने स्थित प्रेजिडेंट न्यू हाेटल के कमरा नंबर 202 में इस एनआरआइ का शव मिला। एनआरआइ कुलदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि कुलदीप सिंह 26 जनवरी की सुबह इंग्लैंड से जालंधर आए थे। वह जालंधर पहुंचेन के बाद सीधे होटल में आकर ठहरे थे। वह मूलरूप से जालंधर के हजारा गांव के रहने वाले थे आैर किसी कार्यवश यहां आए थे। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वह किस कार्य से यहां आए हुए थे।
यह भी पढ़ें: विक्की गौंडर एनकाउंटर: राजस्थान पुलिस ने पंजाब पुलिस के हथियार करवाए जमा
होटल के मैनेजर आदित्य अरोड़ा के मुताबिक, कुलदीप सिंह ने मंगलवार रात करीब 10:30 बजे वेटर से खाना मंगवाया था। बुधवार सुबह राेज की तरह एक वेटर कुलदीप सिंह को चाय देेने गया। वेटर ने कमरे का दरवाजा बंद पाया तो दरवाजे की घंटी बजाई। दरवाजा नहीं खुला तो उसने आवाजें दीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
होटल में जांच करती पुलिस।
इसके बाद वेटर ने होटल के प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी। होटल के मैनेजर और अन्य कर्मियों ने घंटी बजाइ्र और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। काफी देर प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला तो उसे दूसरी चाबी से खोला गया। अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। कुलदीप सिंह कमरे में नीचे गिरे थे। जांच करने पर उनको मृत पाया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: महात्मा गांधी की हत्या की खबर पढ़ बदल गया जिंदगी का नजरिया
कुलदीप की उम्र 70 साल थी उनके रिश्तेदार सुमित सिंह ने बताया कि उन्हें शुगर की प्रॉब्लम थी होटल के कमरे से दवाएं, शराब की बोतलें और खाना बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि उनकी मौत बीमारी के कारण हुआ है।