डीसीपी ने हवन यज्ञ स्थल का जायजा लिया
भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी भगवान वाल्मीकि उत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जालंधर : भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी भगवान वाल्मीकि उत्सव के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन कर रही है। शुक्रवार को यज्ञ स्थल पर सुरक्षा का जायजा लेने डीसीपी बलकार सिंह और एसीपी बलविदर इकबाल सिंह पहुंचे। इस दौरान कमेटी के प्रधान विपन सभरवाल ने उनसे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाने की मांग की। डीसीपी बलकार सिंह ने हर तरह की सुविधा देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विजय सहोता, जितेंद्र निक्का, अश्विनी बब्भो, चेतन नाहर व साजन बैंस मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें