Move to Jagran APP

जालंधर में डैशिंग किट्टी ग्रुप ने करवाया कार्यक्रम, रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने खेला तंबोला

जालंधर में डेशिंग किट्टी ग्रुप ने शहर के स्थानीय होटल में किट्टी पार्टी के दौरान गेट टुगेदर किया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाएं वेस्टर्न ड्रेस में तैयार होकर पहुंची। पार्टी में महिलाओं के मनोरंजन के लिए फन गेम्स और तंबोला आयोजित किया गया।

By Rohit KumarEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 04:03 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 04:03 PM (IST)
जालंधर में डैशिंग किट्टी ग्रुप ने करवाया कार्यक्रम, रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने खेला तंबोला
जालंधर में डेशिंग किट्टी ग्रुप ने शहर के स्थानीय होटल में किट्टी पार्टी के दौरान गेट टुगेदर किया।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में मंगलवार को महिलाओं की डेशिंग किट्टी ग्रुप ने शहर के स्थानीय होटल में किट्टी पार्टी के दौरान गेट टुगेदर किया। इस कार्यक्रम को सोनिया भरी की ओर से होस्ट किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी लेडीस वेस्टर्न ड्रेस में तैयार होकर पहुंची थी। ड्रेस के साथ मेचिंग मेकअप में सभी महिलाएं बहुत खूबसूरत लग रही थी। पार्टी में आने वाली डेशिंग किट्टी ग्रुप की सभी सदस्यों के मनोरंजन के लिए फन गेम्स और तंबोला आयोजित किया गया था।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -   पंजाब में Vulture Restaurant से गिद्धों का संरक्षण, पठानकोट में सिर्फ 20 रह गई है इन पक्षियों की संख्या

इन गेम्स में डेशिंग किट्टी ग्रुप की सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया और खूब मौज मस्ती की। इस दौरान होली सेलिब्रेशन पर चर्चा भी की गई। कोरोना संक्रमण के प्रभाव से खुद को बचाते हुए होली का त् योहार मनाने को लेकर सभी ने अपने अपने विचार पेश किए। म्यूजिक, मस्ती और डांस से भरी इस पार्टी में उपस्थित महिलाओं ने खूब मस्ती की। पार्टी के दौरान महिलाएं एक दूसरे की ड्रेस व मेकअप की भी तारीफ करती हुई दिखाई दी।

यह भी पढ़ें -  Lockdown में निधि गुप्ता ने घर की छत पर बनाया मिनी गार्डन, आर्गेनिक सब्जियों के सेवन से संक्रमण से परिवार को बचाया

इसके अलावा पार्टी के दौरान महिलाओं के लिए खाने का भी काफी अच्छा प्रबंध किया गया था। पार्टी के अंत में ग्रुप की सभी सदस्यों ने मिलकर विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखा। इस कार्यक्रम के दौरान अनामिका, मोनिका, सुनीता, दीपावली, रचना, प्रियंका, पूनम, नैना, ज्योति लूथरा के साथ अन्य कई महिलाएं शामिल हुई।

यह भी पढ़ें -  पंजाब में काले जादू से टोना करने के शक में हुआ खूनी खेल, नंगल के भनाम गांव में मचा हड़कंप

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.