Jalandhar Today 11th October 2021 : नवरात्र को लेकर होटल बस्तर में डांडिया सुबह 11:30 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में शारदीय नवरात्र को लेकर होटल बस्तर में सुबह 11.30 बजे डांडिया होगा। लेडीज क्लब की तरफ से होने वाले आयोजन में धार्मिक गीतों का दौर भी चलेगा। वहीं शहर में आज विभिन्न जगहों पर रामलीला का मंचन होगा।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज सोमवार, 11 अक्तूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
डांडिया
शारदीय नवरात्र को लेकर होटल बस्तर में सुबह 11.30 बजे डांडिया होगा। लेडीज क्लब की तरफ से होने वाले आयोजन में धार्मिक गीतों का दौर भी चलेगा।
आज होगा प्रभु श्री राम का हनुमान के साथ मिलन
श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब इटहरी कुली की तरफ से दशहरे को लेकर जारी रामलीला के दौरान सोमवार को प्रभु श्री राम का हनुमान के साथ मिलन होने का मंचन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बताते हैं कि रामलीला का मंचन रात 10:00 बजे शुरू होगा जिसमें रामायण से संबंधित कई तरह की घटनाक्रम का मंचन किया जाएगा उन्होंने कहा कि रामलीला को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है।
भजन संध्या
गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस वन में भजन संध्या रात 8 बजे।
वैक्सीन कैंप
- सिविल अस्पताल में वैक्सीन
कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।
- सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।
भजन संध्या
- प्राचीन हनुमान मंदिर हवन यज्ञ भजन संध्या शाम 7 बजे से।
रामलीला का मंचन
मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में रामलीला का मंचन रात 9:00 बजे से होगा।
नवयुवक रामलीला कमेटी सोढल रोड की तरफ से रामलीला का मंचन रात 10 बजे से होगा।
होशियारपुर में यह रहेगा खास
रामलीला
होशियारपुर में भगवान श्री राम चंद्र जी के विवाह समारोह की झांकी शहर में श्रद्धापूर्वक निकाली जाएगी।
धरना
गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 369वें दिन में पहुंचा।
मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 365वां दिन।
टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 375वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।
गढ़शंकर : निरंतर 337वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुल हंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।
जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा के दिन रात का धरना को 337वें दिन में पहुंच गया।