डांस प्रतियोगिता में मेडल लेकर लौटे विद्यार्थी सम्मानित
डांस स्पोर्ट्स में सेठ हुक्मचंद एसडी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 के लिए चुने गए।
जासं, जालंधर : राज्य स्तरीय डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेठ हुक्मचंद एसडी पब्लिक स्कूल के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2020 के लिए चुने गए।
स्कूल के स्पोर्ट्स विग इंचार्ज व डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ जालंधर जोन-बी के तकनीकी मेंबर विकास ने बताया कि यह चैंपियनशिप लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई। इसकी अध्यक्षता डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रधान बलविदर सिंह जोहल और डांस स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ पंजाब सचिव तरुणपाल सिंह ने की। इसमें राज्य भर से लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
अंडर-15 लड़कों में हरमन बांसल ने स्वर्ण, अंडर-17 मे साहिबजोत सिंह ने रजत, अंडर-19 में गगनप्रीत सिंह ने सोलो और ग्रुप में स्वर्ण, अंडर-19 लड़कियों में जसप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। प्रिसिपल अमिता खन्ना ने विजेताओं का स्कूल पहुंचने पर सम्मान किया और भविष्य में भी होने वाली प्रतियोगिताओं में कड़ा परिश्रम कर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल के स्पोर्ट्स विग इंचार्ज विकास और डांस शिक्षिका वंदिता सैनी का भी सम्मान किया।