जालंधर में दैनिक जागरण ने की सरकारी हेल्थ वर्करों से बात, जाना क्यों नहीं लगवा रहे वैक्सीन
जालंधर में कोरोना वैक्सीन के विश्वास पर प्राइवेट अस्पताल लगातार खरे उतर रहे हैं। सरकार अस्पतालों में कई वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं और कई बहाने बना रहे हैं। जालंधर में वैक्सीन न लगवाने वाले डाक्टरों से बातचीत की गई। आइए जानते हैं।
जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना वैक्सीन के विश्वास पर प्राइवेट अस्पताल लगातार खरे उतर रहे हैं। सरकार अस्पतालों में कई वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। वीरवार को भी जालंधर में चार निजी अस्पतालों में वैक्सीन की फुल डोज लगी। आइए जानते हैं जालंधर में सरकारी अस्पताल में हेल्थ वर्कर वैक्सीन क्यूं नहीं लगा रहे हैं।
शाम की ड्यूटी होती है
वैक्सीन को लेकर डर नहीं है। रात और शाम की ड्यूटी करने वाले स्टाफ को वैक्सीन लगवाने में दिक्कत आती है। जल्द इसका समाधान करेंगे।
कांता रानी, प्रधान सिविल अस्पताल नर्सिंस एसोसिएशन
कर्मी डरे हुए हैं
इंटरनेट मीडिया पर वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर ज्यादातर दर्जा चार कर्मी डरे हुए है। मुलाजिमों को जागरूक किया जा रहा है।
-सुभाष मट्टू प्रधान, दर्जा चार कर्मी यूनियन।
मैंने खुद लगवाई है
मैंने वैक्सीन लगवा ली है। 80 फीसदी फार्मेसी अफसर भी वैक्सीन लगवा चुके है। केवल वहीं बचे है जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है।
-मीनाक्षी धीर, प्रधान, पंजाब फार्मेसी आफिसर्स एसोसिएशन जालंधर।
रिपोर्ट लेंगे, जागरूक भी करेंगे
मैं वीरवार को चंडीगढ़ में सेहत विभाग की बैठक में भाग लेने गई थी। नोडल अफसरों से रिपोर्ट तलब करेंगी। जागरूक किया जाएगा।
-डा. परमिंदर कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल अस्पताल।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें