आया लोहड़ी दा महीना..
'आया लोहड़ी दा महीना', 'लट्ठे दी चादर उत्ते सलेटी रंग माइया' जैसे गीतों से वीरवार को बीडी आर्य कॉलेज महक उठा। मौका था दैनिक जागरण व पंजाबी जागरण की तरफ से कॉलेज परिसर में 'खुशियां दी लोहड़ी' के आयोजन का।
संवाद सहयोगी, जालंधर छावनी
'आया लोहड़ी दा महीना', 'लट्ठे दी चादर उत्ते सलेटी रंग माइया' जैसे गीतों से वीरवार को बीडी आर्य कॉलेज महक उठा। मौका था दैनिक जागरण व पंजाबी जागरण की तरफ से कॉलेज परिसर में 'खुशियां दी लोहड़ी' के आयोजन का। इस दौरान 'कुक्खां विच न मारो धीआं' जैसे गीतों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश भी दिया गया।
कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत, गिद्दा व बोलियों से समां बांध दिया। हर तरफ खुशियां ही खुशियां का संदेश जा रहा था। समारोह की शुरुआत में ही छात्राओं ने 'लोहड़ी दा महीना' पर परफार्म कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दैनिक जागरण के महाप्रबंधक नीरज शर्मा ने परम्परागत ढंग से लोहड़ी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को पूरा सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें पढ़ा-लिखाकर समाज को नई दिशा देनी चाहिए। उन्होंने लोहड़ी के गीत 'दुल्ला भट्टी' में दूल्हे की क्या भूमिका थी को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनने को प्रेरित किया। कॉलेज की ¨प्रसिपल डॉ. सरिता वर्मा ने दैनिक जागरण परिवार के सदस्यों के साथ स्टाफ व छात्राओं को लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर रेडियो सिटी की ओर से आए आरजे राजन व आरजे दीप ने हास्य की पोटली खोली तो सभी लोटपोट हो गए।