Move to Jagran APP

Corona Heroes: क्रिकेटर हरभजन सिंह पांच हजार जरूरतमंद लोगों को देंगे राशन

लॉकडाउन में हरभजन सिंह मुंबई में फंस गए हैं उनके परिवार की ओर से रविवार को पांच सौ जरूरतमंद परिवारों को दौलतपुरी व उसके साथ लगते एरिया में राशन के पैकेट बांटे गए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:53 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 08:53 AM (IST)
Corona Heroes: क्रिकेटर हरभजन सिंह पांच हजार जरूरतमंद लोगों को देंगे राशन
Corona Heroes: क्रिकेटर हरभजन सिंह पांच हजार जरूरतमंद लोगों को देंगे राशन

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस संकट के कारण पंजाब में लगे कर्फ्यू के बीच क्रिकेटर हरभजन सिंह व उनकी पत्नी गीता बसरा ने पांच हजार जरूरतमंद लोगों को राशन देने का एलान किया है। उन्होंने रविवार को पांच सौ जरूरतमंद परिवारों को दौलतपुरी व उसके साथ लगते एरिया में राशन के पैकेट वितरित किए गए।

loksabha election banner

हरभजन सिंह के मुंबई में होने के कारण यह सामाजिक काम जेडीसीए के सचिव सुरजीत रॉय बिट्टा व द हरभजन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट एकेडमी के मैनेजर विक्रम सिद्धू कर रहे हैं। राशन वितरण जिला प्रशासन की हिदायतों के अनुसार किया गया। पांच हजार पैकेट स्लम एरिया के लोगों को वितरित जाएंगे। सुरजीत राय बिट्टा ने कहा देश में लॉकडाउन लगे होने की वजह से हरभजन सिंह मुंबई में फंसे हुए हैं और जालंधर नहीं पहुंच सके। हरभजन ने पांच हजार जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए कहा है। फिलहाल पांच सौ पैकेट बांट दिए गए हैं। दो सौ पैकेट जिला प्रशासन की सहायता से सोमवार को बांटे जाएंगे। जरूरत का सामान वितरित करने के लिए जिला प्रशासन को साथ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.