Move to Jagran APP

एक हफ्ते बाद ही पार्षद चट्ठा भाजपा में वापस लौटे

मनोरंजन कालिया ने एक सप्ताह पहले अकाली दल में गए अपने करीबी पार्षद मनजिदर सिंह चट्ठा की भाजपा में वापसी करवा दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 09:28 PM (IST)
एक हफ्ते बाद ही पार्षद चट्ठा भाजपा में वापस लौटे
एक हफ्ते बाद ही पार्षद चट्ठा भाजपा में वापस लौटे

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलका से उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने एक सप्ताह पहले अकाली दल में गए अपने करीबी पार्षद मनजिदर सिंह चट्ठा की भाजपा में वापसी करवा दी है। पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में पार्षद मनजिदर सिंह चट्ठा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

चट्ठा को लेकर राजनीतिक ड्रामा जारी है। करीब डेढ़ महीने पहले सुखबीर सिंह बादल मनजिदर चट्ठा को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए जालंधर पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर मनोरंजन कालिया ने चट्ठा को अपने घेरे में लेकर अकाली दल में शामिल होने से रोक दिया था। करीब एक सप्ताह पूर्व सुखबीर बादल इसमें कामयाब रहे और चट्ठा के घर पहुंच कर उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया था। उस दिन भी मनोरंजन कालिया ने चट्ठा को मनाने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाए थे। एक हफ्ते में कालिया को चट्ठा को मनाने में सफलता मिल गई। भाजपा के लिए चट्ठा इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि चौगिट्टी एरिया में उनका बड़ा आधार है और वह लगातार पांचवीं बार पार्षद बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.