डांस करके भगाएंगे करोना… सिविल में पंजाबी गानों पर थिरक तनाव दूर कर रहे निगम कर्मी, वीडियो वायरल
नगर निगम कर्मियों का कहना है कि डांस करने से मन शांत रहेगा और वह वायरस से अच्छी तरह से लड़ सकेंगे। इन्होंने कई डांस वीडियो जारी किए हैं जन्हें लोग भी काफी पसंद कर रहे ह
जालंधर, जेएनएएन। सिविल अस्पताल में भर्ती करोना वायरस संक्रमित नगर निगम कर्मी डांस करके अपना तनाव दूर कर रहे हैं। मुलाजिमों का मेडिकल स्टाफ के साथ पंजाबी और हिंदी गानों पर वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें सभी पंजाबी सांग की बीट पर जमकर थिरक रहे हैं। इससे पहले नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट और मेयर जगदीश राजा के कोरोना संक्रमित ओएसडी का सिविल अस्पातल में आइसोलेशन के दौरान भंगड़ा करते हुए वीडियो वारयल हो चुकी है।
इनका कहना है कि डांस करने से मन शांत रहेगा और वह वायरस से अच्छी तरह से लड़ सकेंगे। इन्होंने कई डांस वीडियो जारी किए हैं, जन्हें लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। उनके साथ मेडिकल स्टाफ मेंबर गोपी भी खूब थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।
जालंधर में वायरस संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 173
रविवार को जालंधर में छह नए मामले रिपोर्ट किए जाने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 173 पहुंच गई है। इनमें से 19 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। गंभीर रूप से संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। बाकी को सिविल अस्पताल के आइसोलेसन वार्ड में रखा गया है। इन्हीं में नगर निगम जालंधर के करीब आधा दर्जन मुलाजिम हैं। ये मुलाजिम पहले भी प्रशासन से घर में क्वारंटाइन किए जाने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनमें कोरोना के लक्षण प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं भले ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि सेहत विभाग ने दावा किया था कि ये निगम कर्मी मेयर जगदीश राज राजा के ओएसडी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे जबकि ओएसडी ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को एक पत्र लिखकर इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि वे कभी इन कर्मचारियों से मिले तक नहीं थे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें