रंधावा मसंदां में शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद
बीते दिन दकोहा फाटक के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली मंजीत कौर पत्नी बलजिदर सिंह के शव को दफनाने के मामले में विवाद हो गया।
संवाद सहयोगी, जालंधर
बीते दिन दकोहा फाटक के पास सड़क दुर्घटना में मरने वाली मंजीत कौर पत्नी बलजिदर सिंह के शव को दफनाने के मामले में विवाद हो गया। मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों ने उसे दफनाने के लिए शमशानघाट में जगह की मांग की थी, लेकिन गांव वालों ने जगह देने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि एक पक्ष के लोग दूसरे समुदाय की मृतक महिला को दफनाने के लिए जगह नहीं दे रहे थे। गांव की पंचायत ने उनसे कहा था कि शव को कहीं बाहर दफनाया जाए। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाया गया है। जल्द ही इस मामले का हल निकाला जाएगा।
संगत सिंह नगर गोलीकांड का आरोपित सूरज गिरफ्तार
वहीं, बीते दिनों संगत सिंह नगर में हुए गोलीकांड में वांछित आरोपित दशमेश नगर निवासी सूरज को थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पहले संगत सिंह नगर में रहने वाली रानी पत्नी सेमुअल ने शिकायत दी थी कि उसके घर पर बाइक सवार युवकों ने फायरिग की है, जिसमें वह और उसका पति बाल-बाल बच गए। उसने बताया कि कुछ समय पहले संगत सिंह नगर में रहने वाले जसप्रीत उर्फ जस्सा की हत्या हुई थी, जिसके आरोप में उसके बेटे अजय मसीह व विजय मसीह नामजद हुए थे। जस्सा के भतीजे प्रिस रंधावा ने अपने साथियों गुरप्रीत गोपी, प्रिस उर्फ बिल्ला तथा अज्ञात साथियों के साथ मिलकर बदला लेने की नीयत से उसके घर के बाहर गोलियां चलाई। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी जेल रोड के पास सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाएगी।