Move to Jagran APP

जालंधर में कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला, सीनियर नेताओं से की धक्का-मुक्की

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदेश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसील कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

By Rohit KumarEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 12:56 PM (IST)
जालंधर में कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला, सीनियर नेताओं से की धक्का-मुक्की
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसील कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

जालंधर, जेएनएन। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसील कांप्लेक्स के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस दौरान अपने ही सीनियर नेताओं के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस मौके पर विधायक राजेंद्र बेरी और मेयर जगदीश राज राजा प्रदर्शन करने के लिए मौजूद थे लेकिन कांग्रेस वर्करों ने अनुशासन तोड़ते हुए फोटो खिंचवाने के लिए आगे बढ़ बढ़ कर धक्का-मुक्की की। जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव धरने की अगुआई कर रहे थे, लेकिन वर्करों में अनुशासन नजर नहीं आया।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें -   यह है जालंधर की स्पेशल हाल्ट दौड़, सबसे कम समय में 70 गाेल चक्कर लगाने वाली बैलों की जोड़ी बनती है विजेता

इस कारण मेयर जगदीश राज राजा तो प्रदर्शन से पीछे हट गए। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मांग की कि तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान इन कानूनों को अपने हक में नहीं मानते हैं। विधायक राजेंद्र बेरी ने कहा कि जिन किसानों के लिए तीनों कानूनों को पारित किया गया, अगर वहीं किसान ही कानून को नहीं चाहते, तो केंद्र सरकार को इसे वापस लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखानी चाहिए।

विधायक बेरी ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान लगातार संघर्ष पर हैं लेकिन केंद्र सरकार पर इसका असर तक नहीं हो रहा। सरकार जब तानाशाही पर उतर आती है तो जनता उसे पलट देती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.