Move to Jagran APP

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को बताया निराशाजनक

जागरण संवाददाता, जालंधर : कांग्रेस सरकार के 10 महीने के शासनकाल को असफल करार देते हुए भारतीय जनता पा

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Jan 2018 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jan 2018 07:42 PM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को बताया निराशाजनक
भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कामकाज को बताया निराशाजनक

जागरण संवाददाता, जालंधर : कांग्रेस सरकार के 10 महीने के शासनकाल को असफल करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को निराशाजनक बताया गया है। जिला भाजपा के अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर व¨रदर कुमार शर्मा को दिया।

prime article banner

रमेश शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार 10 महीने में राज्य को न तो नशा मुक्त और न ही भ्रष्टाचार मुक्त कर सकी है। अब तक के कार्यकाल में कांग्रेस ने लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। बुढ़ापा और विधवा पेंशन बंद होने से बुजुर्गो का गुजर बसर मुश्किल हो गया है। सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी चरम पर है। सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है, अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए खजाना खाली होने की बात कहकर विकास कार्यो को ब्रेक लगा दिए गए हैं। हताशा भरे माहौल में कांग्रेस नेता केंद्र सरकार की योजनाओं में मिलने वाली राशि को अपनी बताकर विकास के दावे करने का ढोंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

रमेश शर्मा ने कहा कि पंजाब के हालत हर महीने बद से बदतर होते जा रहे हैं। अपने चुनावी वादे के मुताबिक ना तो कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज ही माफ किया है और ना ही पंजाब को नशामुक्त कर सकी है। हर तरफ अराजकता फैली हुई है। अपने विरोधियों को पीटना, राजनीतिक बदलाखोरी, गैंगवार, लूटपाट, दलितों पर अत्याचार हर तरफ दिखाई दे रहे हैं। पिछले 10 महीनों में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को सिवाय धोखे के और कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनता से किए सभी वादे पूरे किए जाने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. बलदेव चावला, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल ढल्ल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष भगत, कमल शर्मा, प्रवीण हांडा, प्रदुमन ठुकराल, जिला सचिव विपन आनंद, मीडिया प्रभारी एचएस बेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलजीत कौर गिल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष विज, बीसी मोर्चा अध्यक्ष ललित बब्बू, एससी मोर्चा अध्यक्ष सोनू दिनकर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जुनेद आलम, मंडल प्रधान श्याम शर्मा, विजय कालिया, सोनू सहोता, सोनू हंस, सुरेंद्र भगत, वरुण कश्यप, एडवोकेट हर्षवर्धन कोहली, अनुज मेहता, जसवंत ¨सह, बल¨वदर ¨सह लूथरा, सूरत चंद्र महाजन, सुमन वर्मा, अमरजीत ¨सह गोल्डी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.