Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी रेड में बचाव पर उतरी कांग्रेस

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जालंधर शहरी बलराज ठाकुर और देहाती इकाई के प्रधान दर्शन सिंह टाहली ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली की असफलता का ठीकरा पंजाबियों पर थोपा जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 08:03 PM (IST)
मुख्यमंत्री चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी रेड में बचाव पर उतरी कांग्रेस
मुख्यमंत्री चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी रेड में बचाव पर उतरी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

जिला कांग्रेस अध्यक्ष जालंधर शहरी बलराज ठाकुर और देहाती इकाई के प्रधान दर्शन सिंह टाहली ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली की असफलता का ठीकरा पंजाबियों पर थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के दलितों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के जिला प्रधानों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विग आनंद माधव भी मौजूद रहे।

इन नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के वक्त से ही पंजाबियों को दबाने की कोशिश होती रही है लेकिन अब पंजाब में दलित वर्ग पर ईडी, सीबीआइ, आइबी, इनकम टैक्स को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके छापे मारे जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही है और इसी वजह से ईडी के छापों की साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे भाजपा, आम आदमी पार्टी, अकाली दल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की साजिश है। यह सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और लोगों की आंखों में धूल झोंकना जाते हैं। इन नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार पर ईडी के माध्यम से हमला किया गया है। इस हमले का जवाब हर पंजाबी चुनाव में देगा। बलराज ठाकुर ने माना कि कांग्रेस राज में माइनिग होती रही है और पौने पांच साल तक पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की इसके पीछे शह थी। मंत्री और विधायक इसे चाहकर भी नहीं रोक पाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.