Move to Jagran APP

चोपड़ा व मंगली ग्रुप ने रैलियां कर वोट मांगे

दिलकुशा मार्केट में होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन का चुनावी प्रचार आखिरी चरण की ओर बढ़ने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:54 PM (IST)
चोपड़ा व मंगली ग्रुप ने रैलियां कर वोट मांगे
चोपड़ा व मंगली ग्रुप ने रैलियां कर वोट मांगे

जागरण संवाददाता, जालंधर

loksabha election banner

दिलकुशा मार्केट में होलसेल केमिस्ट आर्गेनाइजेशन का चुनावी प्रचार अंतिम चरण की ओर बढ़ने लगा है। रविवार को चुनाव करवाए जाएंगे। शुक्रवार को चुनावी माहौल गरमाया रहा। दोनों पक्षों ने जमकर नुक्कड़ बैठकें व रैलियां की।

चोपड़ा ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार निशांत चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में मार्केट में विकास करवाया। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए वादे किए और वोट मांगे। उधर मंगली ग्रुप ने चोपड़ा ग्रुप के खेमे में चुनावी रैली की। इस दौरान प्रधान पद के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण चुघ ने भी मार्केट की समस्याओं के समाधान तथा ट्रेड के विकास के नाम पर वोट मांगे। देर शाम तक दोनों ग्रुपों की रैलियां चलती रही। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने चाय पार्टी का आनंद लिया। केक काट उम्मीदवार ने मनाया जन्मदिन

चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को चोपड़ा ग्रुप के प्रधान पद के दावेदार निशांत चोपड़ा का जन्मदिन उनके समर्थकों ने मनाया। मार्केट में चुनावी रैली के दौरान समर्थकों के साथ उन्होंने केक काटा और चुनाव प्रचार कर प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाने का दावा किया। चोपड़ा ग्रुप के वादे - कंपनियों की अस्पतालों और रिटेल केमिस्ट को डायरेक्ट सप्लाई बंद करवाना।

- बिना क्लियरेंस कंपनी को नया स्टाकिस्ट न बनाने देना।

- कंपनियों को भेजी गई दवाइयों की ब्रेकिग एक्सपायरी का क्लेम का एक महीने के अंदर सेटलमेंट करवाना।

- रिटेल केमिस्ट और अस्पतालों की तरफ होलसेल केमिस्टों की फंसी बकाया राशि का भुगतान करवाना।

- पूरी मार्केट में बनेरे रिपेयर करवाने और एक जैसा रंग रोगन करवाना। मंगली ग्रुप के वादे

- सभी सदस्य एकजुट होकर करेंगे मार्केट का विकास।

- वरिष्ठ सदस्यों की कमेटी गठित कर लोगों की तरफ फंसी बकाया राशि का भुगतान करवाना।

- मार्केट के यूथ सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी, जो हाईटेक टेक्नोलाजी के साथ ट्रेड का विकास करने में सहायक होगी।

- कंपनियों के प्रतिनिधियों व होलसेलर दवा विक्रेताओं में फंसी बकाया राशि का सेटलमेंट करवाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.