पर्यावरण में होने वाला बदलाव सबसे बड़ी समस्या: डा. रजिदर
पर्यावरण क्लब की ओर से जल प्रबंधन में चुनौतियों व अवसर विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया।
जासं, जालंधर : एचएमवी के पर्यावरण क्लब की ओर से जल प्रबंधन में चुनौतियों व अवसर विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया। वेबिनार कनवीनर डा. सीमा मरवाहा, इंचार्ज डा. अंजना भाटिया, डा. नीलम शर्मा की देखरेख में करवाया गया। मुख्य वक्ता वाटरमैन आफ इंडिया डा. रजिदर सिंह ने कहा कि आज देश के लिए सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण में होने वाला बदलाव है। वातावरण के दूषित होने के कारण आज कोरोना वायरस जैसे संक्रमण हमें प्रभावित कर रहे हैं। हमें आज तकनीक को साथ लेकर प्रकृति के प्रति प्यार व सम्मान का भाव बनाने की आवश्यकता है। हम प्रकृति से प्रेम करें, उसे संभाले तभी हम एक सुंदर, स्वस्थ जीवन की कल्पना कर सकते हैं। हम सब का कर्तव्य संपूर्ण देश को हरा-भरा करना है। प्रिसिपल डा. अजय सरीन ने कहा कि मुख्य वक्ता डा. रजिदर सिंह को पानी बचाने वाले मसीहा की उपाधि से सम्मानित किया। मुख्यातिथि उच्च शिक्षा डीएवी कालेज प्रबंधकीय समिति नई दिल्ली डायरेक्टर शिव रमन गौड़ थे।